'एक अच्छा एडिटर रख लो...' India's Got Latent Season 2 की घोषणा के बाद बादशाह ने समय रैना के शो पर कसा तंज
नेटफ्लिक्स ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' के दूसरे सीजन की घोषणा की है, जिसके बाद बादशाह ने मजाकिया अंदाज में समय को 'अच्छा एडिटर' रखने की सल ...और पढ़ें
-1781702426329_m.webp)
HighLights
नेटफ्लिक्स ने 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' सीजन 2 की घोषणा की
बादशाह ने समय रैना को 'अच्छा एडिटर' रखने की सलाह दी
आलिया भट्ट और शरवरी के शो में आने की अटकलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने आधिकारिक तौर पर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' (India's Got Latent Season 2) के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। विवादित रियलिटी शो वापसी के लिए तैयार है और ये पहले सीजन से और भी बड़ा और बेहतर होने वाला है।
नए सीजन की झलक दिखाते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कोई नजर न लगे इसलिए दर्शकों से कमेंट सेक्शन में नींबू मिर्च का इमोजी डालने के लिए कहा है। बता दें कि शो के पहले सीजन में विवाद हो गया था इसी के संदर्भ में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मजाकिया अंदाज में ये पोस्ट की है।
यह भी पढ़ें- Samay Raina के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंचीं Alia Bhatt? फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में हुईं जमकर ट्रोल!
अब सिंगर बादशाह भी इस मजाक में शामिल हो गए और उन्होंने इस पोस्ट पर बड़ा मजेदार कमेंट किया। बादशाह ने समय और नेटफ्लिक्स पर तंज कसते हुए लिखा- 'अपने लिए एक अच्छा एडिटर ढूंढ़ लेना।'

समय रैना ने भी लिए मजे
इसके बाद कई यूजर्स भी इस मजाक-मस्ती में शामिल हो गए। एक ने कमेंट किया, "रणवीर अलाहबादिया भाई, तुम्हें सच में समय रैना को नींबू-मिर्ची गिफ्ट करनी चाहिए।" इसके अलावा समय ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की है जिसमें वो 'नींबू-मिर्ची' के साथ पोज दे रहे हैं। शो कब से आएगा इसकी ऑफिशियल डेट की कोई घोषणा नहीं हुई है।

कौन-कौन हो सकता है शो में मेहमान
वहीं नेटफ्लिक्स ने गेस्ट लिस्ट पर कोई खुलासा नहीं किया है और उनका नाम सीक्रेट रखा है। हालांकि मीडिया में कई नाम को लेकर चर्चा है। आरजे महवश ने खुद शो में आने की पु्ष्टि की थी। इस बीच, सेट से लीक हुई तस्वीरों ने हाल ही में अटकलों को जन्म दिया है कि आलिया भट्ट और शरवरी अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शो में शामिल हो सकती हैं। इस पर ऑफिशियल जानकारी आना अभी बाकी है।