'मेरा फेवरेट आर्टिस्ट ऐसे ही मर गया...'Samay Raina ने बादशाह के प्राइवेट जेट का उड़ाया मजाक
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने रैपर बादशाह के प्राइवेट जेट में थाईलैंड जाते समय मजाकिया अंदाज में उनका मजाक उड़ाया। दोनों के बीच हुई इस मजेदार बातचीत ...और पढ़ें
-1777711883719_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी हाजिरजवाबी और ह्यूमर के लिए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का एक और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। समय ने रैपर-सिंगर बादशाह का अपने ही अंदाज में मजाक उड़ाया। दोनों एक प्राइवेट जेट से थाईलैंड जा रहे थे।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कॉमेडियन पायलट से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बादशाह के प्राइवेट जेट को 'रिमोट-कंट्रोल' फ्लाइट कह दिया, जिससे रैपर खूब जोर-जोर से हंसने लगे। दोनों के इस मस्ती भरे अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा।
यह भी पढ़ें- Samay Raina ने शक्तिमान का उड़ाया मजाक तो भड़क गए मुकेश खन्ना, बोले- ' इतनी घटिया हरकत करने की जरूरत...'
समय रैना ने उड़ाया बादशाह का मजाक
समय, बादशाह के प्राइवेट जेट के बारे में जानकर शॉक्ड रह जाते हैं। वह कहते हैं- ये कैसी फ्लाइट है भाई? समय आगे कहते हैं - 'मेरे सारे फेवरेट आर्टिस्ट ऐसे ही मर गए'। इस पर बादशाह मजाक-मजाक में कहते हैं - 'इसी दिन के लिए मैंने कुछ गंदे गाने बनाए थे।'
Samay X Badshah 😂
— Chota Don (@choga_don) May 2, 2026
Samay Raina roasting Badshah and his private Jet in his signature comic style. pic.twitter.com/XM0ZwTjuZL
वीडियो में आगे, समय मजाक में कहते हैं पहले ही मैं इस तरह की खबर की कल्पना कर सकता हूं जिसमें दावा किया गया हो कि थाईलैंड जाते समय उसकी और बादशाह की मौत हो गई है, जिससे बादशाह समय के मजाक पर अपनी हंसी रोक नहीं पाते।
बादशाह के गाने को लेकर हुई थी कंट्रोवर्सी
समय बीच में बादशाह के टीटरी गाने की कंट्रोवर्सी भी लेकर आते हैं जिसको गंदे शब्दों की वजह से डिलीट करना पड़ा था। समय कहते हैं कि आपको तो डर नहीं लगता तो माफी क्यों मांगी? समय रैना बहुत जल्द रणवीर इलाहबादिया के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो में नजर आए थे।