विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जूता इनको पड़ जाता...'आतंकवादी' वाले कमेंट पर Samay Raina ने सुनील पाल को किया ट्रोल, हैरान रह गए कपिल

Published: Sun, 03 May 2026 01:48 PM (IST)

कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में समय रैना ने सुनील पाल को उनके पुराने 'आतंकवादी' वाले कमेंट ...और पढ़ें

कपिल शर्मा के शो पर आए समय रैना (फोटो- स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम)

कपिल शर्मा के शो पर आए समय रैना (फोटो- स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahbadia) हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर आए थे। 1 मई को कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में वर्ल्ड लाफ्टर डे के स्पेशल एपिसोड में दोनों साथ नजर आए।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) में हुए विवाद के बाद यह उनकी पहली साथ में ऑन-स्क्रीन उपस्थिति है। एपिसोड के दौरान, सुनील पाल (Sunil Pal) सरप्राइज एंट्री मारकर सभी को चौंका देते हैं,जिससे माहौल असहज हो जाता है क्योंकि उन्होंने पहले 'लेटेंट' विवाद के दौरान समय और रणवीर को 'आतंकवादी' कहा था।

यह भी पढ़ें- 'खिड़की से लोग पत्थर मारेंगे'..Samay Raina की पंचलाइन ने सिद्धू पाजी को किया लोटपोट, कपिल ने की रणवीर की खिंचाई

स्क्रीनिंग पर चप्पल क्यों पहन के आए थे सुनील?

हालांकि, समय ने पूरे एपिसोड में सुनील को खूब ट्रोल किया। शो के दौरान कपिल ने सुनील से पूछा कि मुंबई में अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के प्रीमियर पर वो चप्पल पहनकर क्यों आए थे। सुनील ने जवाब दिया कि वो दूसरे सितारों की चकाचौंध के बीच अलग दिखना चाहते थे। कपिल ने फिर मजाक में कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे सुनील को फिल्म की स्क्रीनिंग के बारे में पता ही नहीं था और वो बस किसी कार्यक्रम में आ गए हों।

समय ने सुनील पाल को किया ट्रोल

समय ने मौके का फायदा उठाया और सुनील को ट्रोल करते हुए कहा,"ये चप्पल में घूमते हैं, जूता तो इनको पड़ जाता है कहीं से..." इससे कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ पूरे दर्शक भी हंसने लग जाते हैं। इसके बाद समय फटाक से सुनील पाल को गले लगा लेते हैं और ऑडियंस की तरफ देखते हुए अजीब सा मुंह बनाते हैं।

जब कपिल ने सुनील से उनकी आतंकवादी टिप्पणी के बारे में सवाल किया, तो पाल ने कहा, "कपिल भाई अगर ये मुंह से ग्रेनेड मार देते तो अच्छा था, लेकिन जो ये मारते हैं वो नहीं सहा जाता है। जो समाज में नहीं आता वो समाज में नहीं आता। और जो समाज में नहीं आता वो तो आतंकवादी ही होता है ना?"

जवाब देने में बिल्कुल नहीं डरते समय

इस पर समय भी जवाब देने में पीछे नहीं हटे। समय ने कहा,"इनको मुझसे इतनी दिक्कत है कि मैं क्या कहूं, मुंह से ग्रेनेड मारता हूं, मैं क्या बोलूं, बताइए जो भी दिक्कत है। मैं उल्टी-सीधी बातें करता हूं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं।" सर, बस एक ही है, आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार?"

बता दें कि सुनील पाल ने लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद समय और रणवीर इलाहबादिया को आतंकवादी कहा था और कहा कि उन्हें 10 साल की जेल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'लाइन में आ जाओ', बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कैप्स कैफे के बगल वाले रेस्टोरेंट पर की फायरिंग; कपिल शर्मा को दी चेतावनी