'खिड़की से लोग पत्थर मारेंगे'..Samay Raina की पंचलाइन ने सिद्धू पाजी को किया लोटपोट, कपिल ने की रणवीर की खिंचाई
'इंडियाज गॉट टैलेंट' के बाद पहली बार रणवीर अलाहाबाद और समय रैना (Samay Raina) कपिल शर्मा शो में आ रहे हैं। ...और पढ़ें
-1777727989552_m.webp)
एक साल बाद साथ आ रहे समय और रणवीर अलाहाबादिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'India’s Got Latent' विवाद के एक साल से ज्यादा समय बाद, समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो 'The Great Indian Kapil Show' में फिर से साथ आए हैं। जहां पूरा एपिसोड आज रात (2 मई) 8 बजे टेलीकास्ट होने वाला है, वहीं मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने फैंस को इस एपिसोड के लिए काफी उत्साहित कर दिया है।
समय की कॉमिंग टाइमिंग से प्रभावित हुए सिद्धू पाजी
टीजर में समय और रणवीर के बीच मजाकिया बातचीत दिखाई गई है, जिसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पिछले साल के विवाद को लेकर रणवीर का मजाकिया अंदाज में मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू समय की हाजिरजवाबी और तुरंत सूझने वाले पंचलाइन्स से काफी प्रभावित दिखे; उन्होंने समय को गले भी लगाया।
यह भी पढ़ें- अब कोई FIR नहीं! कंट्रोवर्सी के बाद साथ नजर आए Samay Raina और रणवीर इलाहबादिया, लाफ्टर शो में नजर आएगी जोड़ी
रणवीर ने की समय की तारीफ
अपकमिंग एपिसोड में, रणवीर समय की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'उसका दिल बहुत साफ है, और लोगों को यह पता होना चाहिए'। इस पर कपिल शर्मा ने जवाब दिया, 'हां, नहीं तो आप किसी का शो बंद करा दो, फिर भी आपको जिंदा छोड़ दे, तो दिल साफ ही होगा उसका'। मजाकिया अंदाज में रोस्टिंग जारी रही जब रणवीर ने बताया, 'पिछले एक साल में, हमारी दोस्ती बहुत गहरी हो गई है। जिस पर समय ने मजाक में कहा, 'ऐसा इसको लगता है। वो सच है'। जिस पर कपिल ने कहा कि ऐसा होना ही था क्योंकि विवाद के दौरान वे दोनों एक ही नाव में थे। धारा भी एक ही लगी होगी ना दोनों पर।
This will be a banger 🔥😂 pic.twitter.com/WqpbT7uCJo
— Vije (@vijeshetty) May 1, 2026
समय की कॉमिंग टाइमिंग पर दर्शक हुए लोटपोट
इस बीच, समय ने नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की तारीफ की। जवाब में, सिद्धू ने समय से कहा, 'बेटा, भगवान अगर एक दरवाजा बंद करता है तो 10 खिड़कियां खोलता है। तू खिड़की देखने वाला बन'। समय ने अपनी क्लासिक हाजिरजवाबी के साथ जवाब दिया, 'उन सबसे लोग पत्थर मारते हैं हमें सर'। समय के इस जवाब पर सब खिलखिलाकर हंस पड़े। सिद्धू भी जोर से हंस पड़े और समय को गले लगाते हुए कहा, 'लव यू बेटा। एकदम शानदार!'
खबरें और भी
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया का एपिसोड आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाला है।
यह भी पढ़ें- 'मेरा फेवरेट आर्टिस्ट ऐसे ही मर गया...'Samay Raina ने बादशाह के प्राइवेट जेट का उड़ाया मजाक