Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ‘सनम तेरी कसम 2’ से कटा मावरा होकेन का पत्ता, मेकर्स ने जारी किया बयान

    Updated: Sun, 11 May 2025 06:47 PM (GMT+05:30)

    भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन (Mawra Hocane) को बाहर कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में आधिकारिक बयान ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम से कटा मावरा होकेन का पत्ता (Photo Credit- IMDb)
    सनम तेरी कसम से कटा मावरा होकेन का पत्ता (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. सनम तेरी कसम 2 पर आया बड़ा अपडेट
    2. फिल्म से कटा पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन का पत्ता
    3. फिल्म के निर्माता ने जारी किया आधिकारिक बयान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को सीजफायर का एलान हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले की कार्रवाई में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। आतंकी हमले के बाद से ही सरकार पाक और वहां के कलाकारों को लेकर सख्त रवैया अपना रही है। हाल ही में भारत में पाकिस्तान कलाकारों के अकाउंट बैन कर दिए गए थे। इसके बाद अब अपडेट सामने आया है कि सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन का पत्ता कट गया है।

    बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्म सनम तेरी कसम को री-रिलीज किया गया था। दूसरा मौका मिलने के बाद मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फरवरी में दोबारा बड़े पर्दे पर दस्तक देने का फिल्म को यह फायदा मिला कि इसके नाम से फ्लॉप का टैग हट गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके बाद मेकर्स ने सनम तेरी कमस के सीक्वल का एलान किया। आधिकारिक घोषणा के बाद से ही इसकी कास्ट को लेकर बज बना हुआ है। 

    सनम तेरी कसम 2 में नजर नहीं आएंगी मावरा होकेन

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) के काम को सनम तेरी कसम में खूब पसंद किया गया। हर्षवर्धन राणे के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ने सभी का दिल जीता, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने के बाद लोग उनसे थोड़ा नाराज भी नजर आ रहे हैं। सीजफायर के बाद मावरा ने एक पोस्ट एक्स पर किया था, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें बाद में ट्रोल भी किया। अब जानकारी सामने आई है कि सनम तेरी कसम 2 में मावरा को कास्ट नहीं किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- सीजफायर के बाद Mawra Hocane ने पाकिस्तान के समर्थन में किया पोस्ट , यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस को लताड़

    निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन को बाहर रखने की पुष्टि की है। एक बयान में निर्देशकों ने कहा कि 'पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी सितारों की चुप्पी बेहद चिंताजनक है। वहीं, कुछ स्टार्स की टिप्पणी भारत के खिलाफ गलत है, जिसके लिए उनकी निंदा की जानी चाहिए। हम अपनी सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं और उनके फैसले का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। देश सबसे पहले है। जय हिंद।'

    खबरें और भी

    हर्षवर्धन राणे ने लिया था यह फैसला

    शनिवार को अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी थी कि अगर फिल्म के निर्माता पहले पार्ट की कास्ट के साथ ही फिल्म बनाएंगे, तो वह इससे खुद को अलग करना चाहेंगे। इसके बाद अब मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को नहीं लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam के डायरेक्टर्स का पाकिस्तानी सितारों पर फूटा गुस्सा, कहा- 'एक रुपया भी नहीं देना चाहिए...'