मम्मी-पापा के साथ नहीं देख पाएंगे Spirit, प्रभास की फिल्म को मिलेगा A सर्टिफिकेट; निर्देशक ने शेयर की अपडेट
संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल' के बाद प्रभास की स्पिरिट के साथ सिनेमाघरों में लौटने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ...और पढ़ें
-1787743123265_m.webp)
स्पिरिट को सेंसर बोर्ड से मिलेगा A सर्टिफिकेट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
एनिमल से ज्यादा स्पिरिट फिल्म में होगी हिंसा?
संदीप रेड्डी वांगा ने सेंसर बोर्ड को लेकर की भविष्यवाणी
सलमान खान की मॉनस्टर के साथ टक्कर लेगी 'स्पिरिट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' साल 2027 की मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक है। दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने के बाद प्रभास के अपोजिट मूवी में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण के साथ हुई कंट्रोवर्सी में फंसे 'एनिमल' के डायरेक्टर ने प्रभास की आगामी फिल्म के सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे कई फैंस का दिल टूटने वाला है।
'परिवार के लिए नहीं बनी है स्पिरिट?'
संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आगामी फिल्म 'स्पिरिट' के बारे में 'रोमांचकम' के ट्रेलर लॉन्च पर बात की। इस मौके पर निर्देशक ने बताया कि उनकी फिल्म स्पिरिट को परिवार को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिलेगा, क्योंकि मूवी में कई वॉइलेंस सीन्स हैं और साथ ही इसकी कहानी काफी इंटेस हैं। फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा कर रहे हैं।
-1787743490197.webp)
वाराणसी से बॉक्स ऑफिस टकराव पर बोले संदीप रेड्डी वांगा
रिपोर्ट्स की मानें तो एक तरफ जहां प्रभास स्टारर स्पिरिट सलमान खान की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'मॉनस्टर' से टक्कर लेगी, वहीं दूसरी तरफ यह मूवी प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी से एक महीना पहले सिनेमाघरों में आ रही है,जो इस वक्त साउथ सिनेमा में चर्चा का विषय है।
इस पर बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा बोले, "दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों में एक अच्छा क्राउड मिलेगा इस बात की उम्मीद जताई जा रही है। मुझे इस बात का कोई डर नहीं है कि दोनों फिल्में आसपास रिलीज हो रही हैं। मुझे लगता है कि दो फिल्मों के बीच में 37 दिनों का गैप बहुत होता है। वाराणसी स्पिरिट से बड़ी फिल्म है।"
-1787743583388.webp)
सिनेमाघरों में मॉनस्टर के साथ स्पिरिट लेगी टक्कर?
संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' की बात करें तो, ये फिल्म एनिमल के बाद टी-सीरीज के साथ निर्देशक का दूसरा कोलाब्रेशन है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म स्पिरिट को अगले साल ईद 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उस समस पर ही सलमान खान दिल राजू की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मॉनस्टर' के साथ सिनेमाघरों में आ रहे हैं।
