विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे, Spirit से निकालने पर Deepika Padukone ने लीक की स्टोरी? संदीप रेड्डी का फूटा गुस्सा

Published: Tue, 27 May 2025 09:42 AM (IST)

संदीप रेड्डी वांगा एनिमल के बाद प्रभास के साथ अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट (Spirit) की तैयारी में हैं। पहले ऐसी ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्पिरिट में नजर आने वाली थीं दीपिका पादुकोण
  2. तृप्ति डिमरी ने स्पिरिट में दीपिका को किया रिप्लेस
  3. प्रभास स्टारर स्पिरिट मूवी की कहानी है ए-रेटेड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट इन दिनों चर्चा में है। प्रभास स्टारर मूवी को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाने वाली हैं, लेकिन ज्यादा फीस के चलते एक्ट्रेस को फिल से बाहर कर दिया गया और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को कास्ट किया गया है।

इस बीच संदीप रेड्डी वांगा ने एक पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में दीपिका पादुकोण पर गुस्सा निकाला है। दरअसल, स्पिरिट से दीपिका के बाहर होते ही फिल्म की कहानी लीक हो गई। बताया गया कि स्पिरिट एक ए-रेटेड मूवी है। अब संदीप रेड्डी को लग रहा है कि दीपिका ने कहानी को लीक किया है।

दीपिका ने लीक की स्पिरिट की स्टोरी?

संदीप रेड्डी वांगा ने एक पोस्ट के जरिए बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि गंदे पीआर गेम के जरिए यंग एक्ट्रेस को नीचा दिखाया गया। संदीप ने अपने ट्वीट में लिखा, "जब मैं किसी एक्टर को कहानी नरेट करता हूं तो मैं उन पर 100 प्रतिशत भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) है। मगर ऐसा करके आपने उस व्यक्ति का 'खुलासा' किया है जो आप हैं।"

यह भी पढ़ें- Sandeep Reddy की Spirit में Deepika Padukone को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस? ज्यादा फीस मांगने पर हुईं बाहर

संदीप रेड्डी का दीपिका पर आरोप?

संदीप रेड्डी वांगा ने आगे कहा, "एक यंग एक्टर (एक्ट्रेस) को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को लीक करना? क्या यही आपका फेमिनिज्म है? एक फिल्ममेकर के रूप में मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे सालों की कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। आपको यह नहीं मिला। आपको यह नहीं मिलेगा। आपको यह कभी नहीं मिलेगा। ऐसा करो, अगली बार पूरी कहानी बोलना क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे यह कहावत बहुत ज्यादा पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।"

मालूम हो कि एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट मूवी के लिए एक बड़ी अमाउंट की डिमांड की थी जिसके चलते उनके हाथ से फिल्म फिसल गई थी। फिर खबर आई कि स्पिरिट एक ए-रेटेड मूवी है जिसमें कई बोल्ड सीन्स हैं। 

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के Spirit से आउट होते ही भाभी 2 को मिला दमदार रोल, प्रभास के साथ आएंगी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।