Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़े पर्दे पर दिखेगी Meena Kumari और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 01:45 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) और उनके शौहर कमाल अमरोही की प्रेम कहानी के किस्से जगजाहिर हैं। अब इनकी लव स्टोरी पर एक फिल् ...और पढ़ें

    मीना कुमार और उनके पति कमाल अमरोही (Photo Credit-X)
    मीना कुमार और उनके पति कमाल अमरोही (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी मीना कुमारी की लव स्टोरी
    2. पति कमाल अमरोही संग दिलचस्प हैं मीना के किस्से
    3. संजय दत्त ने शेयर किया फिल्म का प्रोमो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 30 दशक तक इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस राज करने वालीं अभिनेत्री मीना कुमारी (Meena Kumari) को कौन भूल सकता है। एक्टिंग करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी मीना कुमारी काफी चर्चा में रही थीं। खासतौर पर अपने पति और निर्देशक कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) को लेकर मीना से जुड़े कई किस्से मौजूद हैं। 

    अब इनकी प्रेम कहानी पर डायरेक्टर बिलाल अमरोही एक फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम कमाल और मीना (Kamal Aur Meena) है। इस मूवी की अनाउंसमेंट बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने की है। आइए कमाल और मीना का ये प्रोमो वीडियो देखते हैं। 

    पर्दे पर दिखेगी मीना कुमारी की लव स्टोरी

    लंबे समय से मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। बायोपिक तो नहीं लेकिन फिलहाल उनकी जिंदगी से जुड़े एक अहम पहलू को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी बिलाल अमरोही ने उठाई है। कमाल और मीना फिल्म के मोशन वीडियो को संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

    ये भी पढ़ें- पहली फिल्म के लिए Meena Kumari को मिले थे 25 रुपये, पी जयराज के साथ जुड़ा था रोचक किस्सा

    वीडियो में मीना कुमारी और कमाल अमरोही की प्रेम कहानी से संबंधित किस्सों को दिखाया जा रहा है। बैकग्राउंड में पकीजा फिल्म का चलते-चलते सॉन्ग भी सुनाई देगा। अंत में कमाल और मीना टाइटल सामने आता है। इसके कैप्शन में संजय ने लिखा है- 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

    डियर साची और बिलाल, नए वेंचर के लिए आपको शुभकामनाएं। ये सफल हो, संजय मामू का प्यार आप पर हमेशा रहेगा। ये फिल्म जरूर देंखे। इस तरह से संजय दत्त ने कमाल और मीना को लेकर अहम जानकारी दी है। बता दें कि साची अभिनेता कुमार गौरव की बेटी हैं। 

    कमाल अमरोही की पकीजा कल्ट मूवी

    मीना कुमारी और कमाल अमरोही ने 1952 में निकाह किया था। एक्ट्रेस के निधन के साथ ही उनकी ये शादी टूट गई थी। फिल्म सेट से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। निधन से पहले मीना कुमारी ने कमाल के डायरेक्शन में बनी कल्ट मूवी पाकीजा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा, जिससे ये एक यादगार फिल्म बन गई।

    ये भी पढ़ें- 'Yusuf Khan से लेकर महजबीन बानो' तक, नाम बदलकर बनाई पहचान, बॉलीवुड में मिली बेशुमार शोहरत