Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    66 साल का एक्टर है बॉलीवुड का इकलौता 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता, Shah Rukh-Ranveer और साउथ स्टार्स को छोड़ा पीछे

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

    क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का इकलौता 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता कौन है? आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

    कौन है बॉलीवुड का 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता?

    कौन है बॉलीवुड का 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप ये मान रहे हैं कि रणबीर कपूर बॉलीवुड के पहले एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी 4 हजार करोड़ी फिल्म में नजर आ रहे हैं, तो आप गलत हैं। क्योंकि उनसे पहले बॉलीवुड का एक अभिनेता पहले ही 4 हजार करोड़ी फिल्म एक्टर बन चुका है।

    ये एक्टर 1 हजार करोड़ की 4 फिल्मों में नजर आया है और इसीलिए यह बॉलीवुड का एकमात्र 4000 करोड़ी अभिनेता है। एक्टर 66 साल के हैं लेकिन इनकी पर्सनैलिटी के लोग आज भी कायल हैं और स्क्रीन पर इनके खास अंदाज को बहुत पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद में NCW ने Nora Fatehi को दी आखिरी चेतावनी, संजय दत्त को भी भेजा समन!

    कौन है ये एक्टर?

    हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) हैं। जी हां संजय दत्त पिछले कुछ सालों से बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिनमें से 4 ऐसी फिल्में थीं जो 1000 करोड़ी रही हैं। ये चार फिल्में यहां हैं-

    केजीएफ: चैप्टर 2 ( KGF:Chapter 2)

    जवान: (Jawan)

    धुरंधर: (Dhurandhar)

    धुरंधर 2: (Dhurandhar 2)

    sanjay dutt (11)

    सुपरस्टार्स को छोड़ा पीछे

    66 साल के एक्टर ने इस रिकॉर्ड से भारतीय सिनेमा में एक अलग और ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इसी के साथ वे शाह रुख खान, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, प्रभास, यश सभी सुपरस्टार अभिनेता से आगे हैं।

    खबरें और भी

    sanjay dutt (10)

    'धुरंधर' में परफॉर्मेंस से जीता दर्शकों का दिल

    संजय दत्त इस वक्त धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में नजर आ रहे हैं, फिल्म में उन्होंने चौधरी असलम का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके स्वैग और स्टाइल की सब तारीफ कर रहे हैं। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने लीड रोल प्ले किया है वहीं आर माधवन, राकेश बेदी,सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

    यह भी पढ़ें- ना हमजा... ना रहमान डकैत, Dhurandhar 2 देखकर इस एक्टर के फैन हुए Raghav Chadha, बोले- 'आप यह डिजर्व करते हैं'