'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद में NCW ने Nora Fatehi को दी आखिरी चेतावनी, संजय दत्त को भी भेजा समन!
'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर चल रहे विवाद की तरफ से अब एक्ट्रेस नोरा फतेही को राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेश होने का आखिरी अवसर दिया है। उन्हें NCW के स ...और पढ़ें
-1775562105961_m.webp)
नोरा फतेही को NCW की तरफ से आखिरी चेतावनी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर बीते कुछ समय से काफी विवाद गरमाया हुआ है। 'केडी' फिल्म के मेकर्स ने नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने को हिंदी में डब किया था, जिसके भद्दे लिरिक्स को लेकर कड़ा ऐतराज जताया गया।
इस मामले में कई जगहों पर मेकर्स के साथ-साथ नोरा फतेही और संजय दत्त के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी। अब इस पूरे विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाते हुए नोरा फतेही को आखिरी चेतावनी दी है और उन्हें खुद आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है।
महिला आयोग ने इस तारीख को पेश होने का दिया आदेश
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गाने के कथित आपत्तिजनक बोल को लेकर पैनल ने 6 अप्रैल को सुनवाई की। इस मामले में आयोग के सामने नोरा फतेही के वकील पेश हुए थे, लेकिन NCW ने वकील के माध्यम से प्रतिनिधित्व स्वीकार करने से इनकार कर दिया और एक्ट्रेस को खुद महिला आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया। NCW ने स्पष्ट किया, "नोरा फतेही को 27 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।" इस सुनवाई की अध्यक्षता एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन विजया राहटकर ने की।
यह भी पढ़ें- Sarke Chunar की गायिका मंगली को हुआ गलती का एहसास, अश्लील लिरिक्स पर पब्लिकली मांगी माफी
संजय दत्त को भी NCW ने भेजा समन
इस विवाद मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को भी समन भेजा है और उन्हें 8 अप्रैल को आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। इसके अलावा 6 अप्रैल को हुई इस कार्यवाही के दौरान गीतकार रकीब आलम, निर्देशक प्रेम और गौतम केएम भी पेश हुए थे। इस दौरान एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन विजया राहटकर ने गाने के बोल पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया।
खबरें और भी
-1775562121097.jpg)
आपको बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही ने इस गर्माते विवाद पर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने 3 साल पहले यह गाना कन्नड़ भाषा में शूट किया था और उन्हें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि हिंदी में इसके लिरिक्स ऐसे होंगे। नोरा का दावा था कि उनकी अनुमति के बिना मेकर्स ने उनकी और संजय दत्त की तस्वीरों को AI का इस्तेमाल करके इन विवादित लिरिक्स के साथ जोड़ दिया था।