धुरंधर 2 के 'चौधरी असलम' की नई फिल्म का हुआ एलान, इस थ्रिलर में नजर आएंगे Sanjay Dutt
फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अभिनेता संजय दत्त का नाम चर्चा में बना हुआ है। इस बीच उनकी एक और नई फिल्म का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
संजय दत्त की नई मूवी की हुई अनाउंसमेंट
इस फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड सुपरस्टार
धुरंधर द रिवेंज को लेकर चर्चा में संजय दत्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार संजय दत्त का नाम इस वक्त फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ। इस स्पाई थ्रिलर में जिस तरह से उन्होंने एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, उसकी प्रशंसा हर तरफ हो रही है। धुरंधर द रिवेंज की सफलता के बीच संजय की अपकमिंग नई फिल्म का एलान हो गया है।
जिसमें संजय दत्त एक राजनेता की भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि संजय की इस आने वाली पॉलिटिकल थ्रिलर का नाम क्या है और इसमें क्या कुछ खास देखने को मिलेगा। बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनर अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' का एक्सक्लूसिव टीजर जल्द ही PVR INOX में रिलीज किया जाएगा।
आखिरी सवाल में नजर आएंगे संजय दत्त
नीम ट्री एंटरटेनमेंट और निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निखिल नंदा, धनराज नथवानी और संजय दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'आखरी सवाल' का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। मूवी में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे और इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। जिसके आधार पर 15 मई 2026 को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रियल लाइफ चौधरी असलम थे Sanjay Dutt के बिग फैन, 'बाबा कॉप' कहकर बुलाते थे लोग
The question India never stopped asking.
— Utkarsh Naithani (@utkarshnaithani) March 26, 2026
Get ready to know the answer on 15th May only in cinemas. @duttsanjay #AmitSadh #NamashiChakraborty @reddysameera @iamtridha @nituchandra @iamnikhilnanda #AbhijeetMohanWarang @NikhilNanda_MP @ursdeepaksingh #UjjwalAnand @dubey_gaurav… pic.twitter.com/24ArysfAq2
संजय दत्त के अलावा आखिरी सवाल में कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे, जिनमें मित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

खबरें और भी
गौर किया जाए आखिरी सवाल की कहानी की तरफ तो इसमें दर्शकों के सामने भारत के सबसे पुराने और एकजुट संगठनों में से एक, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' (RSS) की 100 साल की यात्रा की सच्ची कहानी लेकर आने वाली है, जिसकी स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इस तरह से आपको आने वाले मई के महीने में एक पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर का रोमांच सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।
नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर की फिल्म
दरअसल आखिरी सवाल का डायरेक्शन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जिन्होंने 2021 में मराठी ड्रामा 'पिकासो' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी, उन्हें 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि वारंग संजय दत्त की आखिर सवाल में अपनी फिल्ममेकिंग का जलवा बरकरार रख पाएंगे या नहीं।