यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्म ही नहीं रियल लाइफ में भी 'हटके' हैं सारा अली खान, भरी महफिल में कर दी ऐसी हरकत कि फैंस ने पकड़ लिया सिर
Sara Ali Khan Hilarious Video सारा अली खान इन दिनों विक्की कौशल के साथ मिलकर अपनी हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उ ...और पढ़ें

HighLights
- सारा ने किया अजब कारनामा
- बेहद कंजूस हैं सारा
- तीन साल से कार नहीं खरीद पा रही हैं सारा
नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan Hilarious Video: सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके हाल ही में रिलीज हुई है। मिडिल क्लास कपल के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म को लोग पसंद भी कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चंद दिनों में ही जरा हटके जरा बचके ने छप्परफाड़ कमाई करनी शुरू कर दी है।
सारा अली खान और विक्की कौशल फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। जरा हटके जरा बचके रिलीज हो चुकी है, लेकिन दोनों एक्टर्स अभी भी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब हाल ही में उन्होंने मीडिया के साथ एक कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान सारा ने भरी महफिल में कुछ ऐसा कारनामा कर दिया कि हर किसी की हंसी छूट गई।
सारा की हरकत देख छूट जाएगी हंसी
दरअसल, सारा अली खान अपनी फिल्म का गाना 'तू अगर साथ है तो फिर और क्या चाहिए' गाने वाली थीं। इसके लिए उन्होंने अपनी आवाज बदलने के लिए एक तरकीब अपनाई। एक्ट्रेस ने गुब्बारा लिया, पहले उसे फुलाया और बाद में उसकी हवा अपने अंदर ले ली। इसके बाद विक्की के साथ मिलकर उन्होंने गाना गाया, लेकिन एक्ट्रेस की आवाज में ऐसा बदलाव आया कि हर किसी की हंसी छूट गई। यहां देखें सारा का ये मजेदार वीडियो...
View this post on Instagram
बेहद कंजूस हैं सारा
सारा अली खान, जरा हटके जरा बचके के लिए लगातार प्रमोशन से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में वो कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद की कंजूसी को लेकर मजेदार खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने शो में बताया कि वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कंजूस हीरोइन हैं। यहां तक कि एक टी-बैग को वो तीन से चार बार इस्तेमाल करती हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
पैसों के कारण तीन साल से टाल रही हैं ये काम
सारा अली खान ने शो में ये भी बताया कि उनकी कंजूसी का आलम ये है कि वो पिछले तीन साल से नई कार नहीं खरीद रही हैं, क्योंकि वो पैसे बचाने की कोशिश कर रही हैं।
View this post on Instagram