Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्लैक साड़ी में Sara Ali Khan ने गिराईं बिजलियां, मुंबई की सड़कों पर करवाया फोटोशूट

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 11:56 AM (IST)

    सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में नजर आई थी। फिल्मों के साथ-साथ अभिनेत्री अपने फैशन के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan Saree Look (Photo Instagram)
    Sara Ali Khan Saree Look (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन के लिए भी खूब जानी-जाती है।

    हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस का देसी लुक नजर आ रहा है। शेयर की गई तस्वीरों में सारा ब्लैक एंड व्हाइट कलर की साड़ी में कहर ढाती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan: एक्टिंग के बाद अब फिल्मों का निर्देशन करेंगी सारा? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

    साड़ी में खूबसूरत दिखीं सारा

    सारा अली खान (Sara Ali Khan) का बेमिसाल फैशन सेंस और आउटफिट को कैरी करने का तरीका उन्हें खास बनाता है। फिर चाहे वह कुछ भी पहने, वह हमेशा ही सबकी नजरों में छा जाती हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर से अपने फैशन स्टेटमेंट से सबको दीवाना कर दिया।

    सड़क पर दिए पोज 

    सारा अली खान ने साड़ी पहन मुंबई की सड़कों पर पोज दिए। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनका फोटोग्राफर भी था। जो उनके इस लुक को कैमरे में कैद करता नजर आया। 

    मैचिंग कलर के स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ सारा की ये साड़ी गर्मियों में फ्रेश और स्टाइलिश दिखने के लिए एक दम परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो का कैप्शन बेहद मजेदार लिखा- संडे ब्लू फैन...संडे सन टैन...रविवार बस स्टॉप...संडे कलर पॉप। 

    हेयर स्टाइल के लिए उन्होंने बालों की मिडिल पार्टिंग कर खुला छोड़ा हुआ है। तो वहीं, मेकअप की बात करें तो सारा ने लाइट बेस के साथ, ब्राउन स्मोकी आईज और न्यूड लिप शेड को चुना। कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में 

    सार हाल ही में 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आई थी। जो ओटीटी पर रिलीज हुई। जल्द अभिनेत्री अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' नजर आने वाली है।

    यह भी पढ़ें-  रमजान में Sara Ali Khan ने मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को बांटा खाना, पैपराजी को शूट करता देख बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस