Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रमजान में Sara Ali Khan ने मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को बांटा खाना, पैपराजी को शूट करता देख बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 08:53 AM (IST)

    एक्ट्रेस Sara Ali Khan इन दिनों फिल्म मर्डर मुबारक और ऐ वतन मेरे वतन में कमाल की एक्टिंग करने को लेकर लाइमलाइट में हैं। इन दोनों मूवीज में उन्होंने बि ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस सारा अली खान. फोटो क्रेडिट- पल्लव पालीवाल इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस सारा अली खान. फोटो क्रेडिट- पल्लव पालीवाल इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सारा अली खान की दो फिल्में इस महीने हुईं रिलीज
    2. सारा का वीडियो हुआ वायरल
    3. पैपराजी को देख भड़कीं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पटौदी खानदान और रॉयल लाइफस्टाइल से सजी जिंदगी मिलने के बावजूद सारा आम जिंदगी जीना ज्यादा पसंद करती हैं। फिल्मों से अलग जब वह घूमने भी निकलती हैं, तो कभी उन्हें पहाड़ी इलाकों में, तो कभी सड़क किनारे लोकल डिश बनाते देखा गया है।

    सारा अली खान का वीडियो आया सामने

    सारा अली खान लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीने के साथ-साथ सादगी भरी जिंदगी जीने में भी यकीन रखती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर झोपड़पट्टी के बच्चों या किसी जगह के स्थानीय लोगों से मिलते जुलते देखा गया है। अब उन्होंने रमजान के पाक महीने में जरूरतमंदों की मदद की है। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

    रमजान के महीने में किया ये पाक काम

    सारा अली खान की हाल ही में 'मर्डर मुबारक' और 'ऐ वतन मेरे वतन' रिलीज हुई। दोनों ही मूवीज में उनके काम की तारीफ की गई। अब सारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रमजान के महीने में जरूरतमंद बच्चों को खाने का पैकेट बांटती नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपरजाजी उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं, तो वो भड़क जाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    शूट करने पर भड़कीं सारा

    सारा अली खान की नजर जैसे ही इस पर पड़ी कि पैपराजी उन्हें शूट कर रही है, तो वह भड़क गईं। उन्होंने चिढ़चिढ़े स्वभाव में पैपराजी को कहा कि प्लीज मत शूट करिये। फिर मीडिया ने भी उनकी बात मानकर आगे का वीडियो शूट नहीं किया। वहीं, एक्ट्रेस के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने दिल खोलकर सारा की तारीफ की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: The Goat Life Box Office Collection: 'क्रू' के आगे 'द गोट लाइफ' ने भरी तेज उड़ान, 3 दिन के कलेक्शन से उड़ाया गर्दा