Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दूसरी एक्ट्रेसेज करती हैं कॉपी,' Sara Ali Khan को नहीं पसंद आती अन्य अदाकाराओं की ये हरकत

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:20 PM (IST)

    Sara Ali Khan का नाम इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में है। जिनमें से एक मर्डर मुबारक फिलहाल रिलीज हो गई है। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान सारा ...और पढ़ें

    सारा अली खान ने दिया बड़ा बयान (Photo Credit-Instagram)
    सारा अली खान ने दिया बड़ा बयान (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. दूसरी एक्ट्रेसेज से तंग आ गई हैं सारा अली खान
    2. स्टाइल में नमस्ते करने के लिए फेमस हैं सारा
    3. रिलीज हुई सारा अली खान की ये फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं सारा अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए काफी जानी जाती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस ने नमस्ते दर्शकों के स्टाइल के लिए भी सारा अली खान खूब लोकप्रिय हैं। 

    आज से सारा अली खान (Sara Ali Khan) का मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्डर मुबारक ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हो गई है। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान सारा एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं जब दूसरी एक्ट्रेस उनके नमस्ते वाले स्टाइल को कॉपी करें।

    सारा को अच्छी नहीं लगती अन्य अदाकारों की ये आदत

    मर्डर मिस्ट्री ओटीटी फिल्म मर्डर मुबारक को आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान सारा ने हिंदुस्तान टाइम्स को खास इंटरव्यू दिया है। अदाकारा ने कहा है- लोगों से नमस्ते करना मेरा तरीका नेचुलर है।

    ये कोई बनावटी नहीं, मैं ऐसे ही हर किसी से मिलते वक्त नमस्कार करती हूं। अच्छी बात ये है कि मेरे फैंस को भी नमस्ते दर्शकों काफी पसंद आता है। मैं इंडियन आउटफीट में एयरपोर्ट पर जाती हूं और गीली बालों के साथ भी स्पॉट होती हैं, ये सब मेरी हकीकत है।

    खबरें और भी

    लेकिन मुझे तब परेशानी होती है जब अन्य एक्ट्रेसेज इसे कॉपी करते हैं। जैसे में प्रशंसक कहते हैं कि देखों सारा को कॉफी कर रही है। इस तरह से सारा अली खान ने बिना किसी का नाम लेते हुए इंडस्ट्री की दूसरी अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है। 

    मर्डर मुबारक के बाद इस मूवी में दिखेंगे सारा

    नेटफ्लिक्स पर मर्डर मुबारक की रिलीज के बाद आने वाले दिनों ओटीटी पर सारा अली खान की एक और मूवी दस्तक देने वाली है। उनकी इस फिल्म का नाम ऐ वतन मेरे वतन है, जो प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Orry: कुछ घंटों में बिना मेहनत किए लाखों कमा लेते हैं ओरी, आखिरकार अपनी कमाई के राज से उठाया पर्दा