विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘केदारनाथ’ के प्रमोशन में जी-जान से जुटीं सारा अली ख़ान, शेयर की ये रोचक तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 29 Nov 2018 09:19 AM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 07:24 AM (IST)

‘केदारनाथ’ के अलावा सारा जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘सिंबा’ में रणवीर सिंह के साथ नज़र आयेंगी।

‘केदारनाथ’ के प्रमोशन में जी-जान से जुटीं सारा अली ख़ान, शेयर की ये रोचक तस्वीरें
‘केदारनाथ’ के प्रमोशन में जी-जान से जुटीं सारा अली ख़ान, शेयर की ये रोचक तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की चर्चित बेटी सारा अली ख़ान जल्द ही ‘केदारनाथ’ फ़िल्म से अपना बॉलीवुड का सफ़र शुरू कर रही हैं। यह फ़िल्म 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। इस बीच सारा अली ख़ान अपने फ़िल्म को जमकर प्रमोट करने में जुटी हैं।

बुधवार को सारा की लेटेस्ट तस्वीरें मुंबई के एक फाइव स्टार होटल से आई हैं, जहां वो मीडिया से बातचीत करने पहुंची थीं। आमतौर पर काफी ग्लैमरस नज़र आने वाली सारा इस मौके पर काफी कूल और ट्रेडिशनल लुक में नज़र आईं। सारा ने इस मौके पर हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन किया। गौरतलब है कि अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। हाल ही में दोनों कई मौकों पर अपनी फ़िल्म को प्रमोट करते नज़र आये। लेकिन, बुधवार को सारा के साथ सुशांत मौजूद नहीं थे। लेकिन, सारा अकेले ही मीडिया से फ़िल्म और अपने अनुभव पर बात करती रहीं और वो इस मौके पर काफी कॉन्फिडेंट नज़र आईं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले दुल्हन की तरह सज गया है प्रियंका चोपड़ा का घर, देखें तस्वीरें

‘केदारनाथ’ सारा के लिए बेहद ख़ास फ़िल्म है। जैसा कि आप जानते हैं फ़िल्म की कहानी 2013 में केदारनाथ में आयी बाढ़ पर आधारित है, जहां दो प्रेमी के बीच की प्रेम कहानी को दर्शाने की कोशिश की जाती है। इस फ़िल्म के लिए सारा ने जमकर मेहनत की है। ख़बर है कि इस फ़िल्म के लिए सारा और सुशांत दोनों ने ही कई खतरनाक स्टंट शूट किये हैं। गुरुवार को सारा के साथ सुशांत भी मौजूद नज़र आये! 

जिसने भी फ़िल्म का ट्रेलर देखा वो सभी सारा की जमकर सराहना कर रहे हैं। सारा अली ख़ान लगातार सुर्खियों में हैं और हाल ही में करण जौहर के चर्चित शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में भी उन्होंने पापा सैफ़ अली ख़ान के साथ आकर अपने अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया। सारा अपने आउटफिट के लिए भी चर्चा में रहती हैं, गुरुवार को एक अलग इवेंट में भी उन्होंने अपने आउटफिट और स्टाइल से सबका ध्यान खींचा! 

यह भी पढ़ें: इन तस्वीरों में देखें उन 5 एक्ट्रेसेस को जो 'गायब' हो गयीं, जानिए आज कहां हैं

चलते-चलते बता दें कि सारा ने सोशल मीडिया पर 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें कोलाज के रूप में शेयर की हैं, जिनमें उनका एक अलग अंदाज़ देखा जा सकता है! आप भी देखें- 

सारा को अहसास है कि ‘केदारनाथ’ की कामयाबी उनके करियर की दशा और दिशा तय करेगी इसलिए भी वो लगातार फ़िल्म को प्रमोट करने में जुटी हैं। बताते चले कि ‘केदारनाथ’ के अलावा सारा जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘सिंबा’ में रणवीर सिंह के साथ नज़र आयेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।