Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan एक्स ब्वॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 3 में काम करने के लिए तैयार

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 10:08 PM (IST)

    Sara Ali Khan On Kartik Aaryan कार्तिक आर्यन ने सितंबर 2022 में खुलासा किया कि वह आशिकी 3 फिल्म का भाग होंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाल ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan On Kartik Aaryan: सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Sara Ali Khan On Kartik Aaryan: सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan On Kartik Aaryan: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन 'लव आज कल' फिल्म की शूटिंग के समय एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। दोनों एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 3 में साथ काम करने के लिए तैयार है। हालांकि, इस फिल्म का ऑफर अभी तक उन्हें नहीं मिला है।

    लव आज कल 2020 में दोनों की जोड़ी साथ नजर आई थी 

    फिल्म लव आज कल 2020 में दोनों की जोड़ी साथ नजर आई थी। दोनों के फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं। आशिकी 3 में अभी तक फीमेल लीड फाइनल नहीं की गई है। जबकि, कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए लिया गया है। फैंस आशा कर रहे हैं कि सारा अली खान को उनके साथ लिया जाएगा। सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के लिए तैयार है। आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है।

    सारा अली खान अनुराग बसु के साथ मेट्रो इन दिनों में काम कर रही है

    सारा अली खान अनुराग बसु के साथ मेट्रो इन दिनों में काम कर रही है। इसमें आदित्य राय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख की अहम भूमिका है। एक इंटरव्यू में सारा अली खान कहती हैं, 'मुझे अभी तक आशिकी 3 का ऑफर नहीं दिया गया है लेकिन अगर दिया गया तो मैं काम करना पसंद करूंगी।'

    आशिकी फ्रेंचाइजी 1990 में लांच की गई है

    आशिकी फ्रेंचाइजी 1990 में लांच की गई है। पहली फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। वहीं, 2013 में आशिकी 2 आई थी। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था।सारा अली खान की हाल ही में फिल्म गैस लाइट रिलीज हुई है। इसमें उनके अलावा चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मेस्सी की अहम भूमिका है। यह फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। 

    खबरें और भी