Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan: स्कूल से सस्पेंड होने वाली थीं सारा अली खान, मां अमृता सिंह के डर से घर तक नहीं पहुंचने दी बात

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 04:30 PM (IST)

    सारा अली खान (Sara Ali Khan) की बैक-टू-बैक दो फिल्में ऐ वतन मेरे वतन और मर्डर मुबारक रिलीज हुई है। ये दोनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ...और पढ़ें

    स्कूल से सस्पेंड होने वाली थीं सारा अली खान, (X Image)
    स्कूल से सस्पेंड होने वाली थीं सारा अली खान, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सारा अली खान बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड हैं। पापा सैफ अली खान और मां अमृता सिंह दोनों जाने-माने स्टार्स हैं। अब सारा अली खान भी अदाकारी की दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मर्डर मुबारक ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस दिल्ली की हाई-फाई लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।

    मर्डर मुबारक को लेकर सारा अली खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स को एक इंटरव्यू भी दिया। जहां हास्ट कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी थे। उन्होंने एक्ट्रेस से कई मजेदार सवाल पूछे।

    यह भी पढ़ें- 'वो मेरी बेस्ट फ्रेंड नहीं है', Sara Ali Khan ने जाह्नवी कपूर संग दोस्ती पर बोल दी हैरान करने वाली बात

    स्कूल से सस्पेंड होने वाली थीं सारा

    सारा अली खान संग बातचीत में अनुभव सिंह बस्सी एक मजेदार सेगमेंट लेकर आए। जहां उन्होंने एक्ट्रेस से जुड़े कुछ किस्सों की सच्चाई जानने की कोशिश की। इनमें एक सवाल था कि क्या सारा अली खान एक बार स्कूल से सस्पेंड होते-होते बच गई थीं। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि हां उनके साथ ऐसा हुआ था।

    कैसे रुका सारा का सस्पेंशन ?

    सारा अली खान ने कहा कि उन्होंने फेविकोल से क्लासरूम खराब कर दिया। इसलिए उन्हें सस्पेंड किया जा रहा था। एक्ट्रेस ने फेविकोल को पंखे पर फेंक दिया था और इसकी वजह से पूरा कमरा खराब हो गया था, लेकिन उन्होंने खुद को किसी तरह सस्पेंड होने से बचा लिया था।

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

    सख्त थीं मां अमृता सिंह

    बस्सी ने आगे पूछा किया क्या ये बात उनकी मां अमृता सिंह को पता है। सारा अली खान ने कहा कि उन्हें न पता चले इसलिए उन्होंने स्कूल में इतना सॉरी बोली कि वो सस्पेंड होने से बच गईं। ताकि बात घर तक न पहुंच पाए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां बिहेवियर को लेकर बेहद सख्त थीं। अमृता सिंह का कहना था कि नंबर अच्छे आए या न आए, लेकिन तुम्हारे बिहेवियर को लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं होना चाहिए।

    खबरें और भी