Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan दिवाली पार्टी पर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई चनिया चोली पहने आईं नजर, देखें वायरल तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 07:38 PM (IST)

    Sara Ali Khan Diwali Pics सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी है। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है। वह हाल ही में फिल्म अतरंगी रे में नजर आई थी। इस फिल्म ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan Diwali Pics: सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Sara Ali Khan Diwali Pics: सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan Diwali Pics: सारा अली खान ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कुल छ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज करते हुए देखा जा सकता है। सारा अली खान ने चनिया, चोली और ओढ़नी पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी है।

    सारा अली खान मुस्कुराकर कैमरे की ओर देखती हुई नजर आ रही है

    पहली तस्वीर में वह मुस्कुराकर कैमरे की ओर देखती हुई नजर आ रही है। इसमें उनकी खूबसूरत ड्रेस भी नजर आ रही है। इसकी बाद की तस्वीर में वह अलग अंदाज में पोज दे रही है, जिसमें उन्होंने एक सिल्वर कलर का बैग भी ले रखा है। वहीं उन्होंने चूड़ियां भी पहन रखी है। तीसरी फोटो क्लोजअप है इसमें सारा अली खान काफी इंटेंस लुक दे रही है और वह कैमरे की ओर देख रही है। चौथी फोटो वाइड है। इसमें सारा अली खान का फिगर भी नजर आ रहा है। पांचवी फोटो में वह मनीष मल्होत्रा के साथ खड़े होकर पोज दे रही है।

    यह भी पढ़ें: RRR के प्रमोशन के लिए जापान पहुंचे जूनियर एनटीआर, दीवाने हुए फैंस, देखें वायरल वीडियो

    फोटो में मनीष मल्होत्रा के अलावा करण जौहर भी नजर आ रहे हैं

    वहीं छठवीं फोटो में मनीष मल्होत्रा के अलावा करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। सारा अली खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'दिवाली नाइट, यह दीपों का त्यौहार है। सभी लड़ाइयां भूल जाइए, मिठाई और मीठा खाइए।' उन्होंने तस्वीरों में मनीष मल्होत्रा को भी टैग किया है। मनीष मल्होत्रा ने इस पर दिल की इमोजी शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai and Karisma Kapoor Photos: ऐश्वर्या राय के साथ पहली बार करिश्मा कपूर आईं नजर, कही ये बात

    सारा अली खान की तस्वीरें वायरल हो गई है

    सारा अली खान की तस्वीरें वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 11 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर आई लव यू, अमेजिंग, हॉट, ब्यूटीफुल, वाओ और खूबसूरत जैसे कमेंट किए हैं। सारा अली खान ने कई फिल्मों में काम किया है।

    खबरें और भी