विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarfira: सूर्या-ज्योतिका ने किया 'सरफिरा' को लेकर पोस्ट, Akshay Kumar का जताया आभार

Published: Fri, 12 Jul 2024 03:30 PM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सरफिरा बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। यह मूवी साउथ की सोरारई पोटरु का ...और पढ़ें

सूर्या और अक्षय कुमार (Photo Credit: Instagram)
सूर्या और अक्षय कुमार (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा हुई रिलीज
  2. साउथ एक्टर सूर्या ने किया पोस्ट
  3. ज्योतिका ने भी खिलाड़ी कुमार को कहा धन्यवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और राधिका मदान स्टारर फिल्म 'सरफिरा' आज 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मूवी में अक्षय-राधिका के साथ-साथ सीमा बिस्‍वास, परेश रावल और जय उपाध्‍याय भी नजर आए हैं।

'सरफिरा' सूर्या की 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है। ऐसे में अब उन्होंने और उनकी पत्नी एक्ट्रेस ज्योतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अभिनेता खिलाड़ी कुमार का धन्यवाद किया है।

यह भी पढ़ें: Sarfira Review: कहानी एक 'सरफिरे' की, जिसने आम आदमी को भी हवाई जहाज में बिठा दिया, अक्षय कुमार की जोरदार वापसी

150वीं फिल्म के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद

सूर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। एक्टर ने लिखा कि सरफिरा हम सभी के लिए हमेशा एक महत्वपूर्ण फिल्म रहेगी। अक्षय कुमार सर, सरफिरा को अपनी 150वीं फिल्म के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि आपने वीर को इतनी खूबसूरती से जीवंत कर दिया है। सुधा कोंगरा आपने इतने सालों तक इस सपने को जीया है, खुशी है कि हमारी फिल्म अब सिनेमाघरों में है। राधिका मदान रानी के रूप में शानदार हैं। परेश रावल भी शानदार हैं।

ज्योतिका के लिए लिखी ये बात

अपने नोट में सूर्या ने कई लोगों को धन्यवाद भी दिया और लिखा कि अब हमारे पास खूबसूरत जीवन भर की यादें हैं। ज्योतिका के पास टीनएज में अक्षय सर का पोस्टर था और अब वह एक गर्वित निर्माता हैं। प्यार और सम्मान। हमारी सरफिरा के कलाकारों और क्रू को सफलता की शुभकामनाएं।

ज्योतिका ने भी किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अक्षय के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि अक्षय कुमार को इस सफलता और दिल को छू लेने वाले प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं। अपने बेडरूम में आपका पोस्टर रखने वाली एक फैन गर्ल से लेकर आपकी स्पेशल 150 टन की फिल्म के लिए निर्माता बनने तक, यह वास्तव में मेरे लिए समय में उकेरा गया एक पल है।

Photo Credit: Jyotika/Instagram

अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को री-पोस्ट किया और लिखा कि ऐसे दयालु शब्दों के लिए ज्योतिका बहुत-बहुत धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आगे और भी कई यादगार पल आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर Aanand L Rai ने किया अक्षय कुमार की फिल्म Sarfira का रिव्यू, राधिका मदान की तारीफ में कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।