Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Satish Kaushik: सतीश कौशिक की बेटी ने एक्टर संग शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स का भी भर आया दिल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 07:48 PM (IST)

    Satish Kaushik सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे इस बात पर यकीन करना फैंस और सितारों के लिए बेहद मुश्किल है। गुरुवार को उनके निधन की खबर ने हर किसी को ...और पढ़ें

    Satish Kaushik Daughter Vanshika Shares Throwback Photo With Actor on Social Media After His Death/Instagram
    Satish Kaushik Daughter Vanshika Shares Throwback Photo With Actor on Social Media After His Death/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Death: एयरपोर्ट, पप्पू पेजर, मुथु स्वामी जैसे किरदार निभाकर दर्शकों के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान लाने वाले सतीश कौशिक का यूं दुनिया को अलविदा कह जाना फैंस का दिल तोड़ गया। 66 साल के सतीश कौशिक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। गुरुवार को दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।

    एक्टर के निधन के बाद उनकी बेटी वंशिका साथ उनकी एक रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसे देखकर फैंस की आंखें नम हो गई थीं। अब हाल ही में उनकी 12 साल की बेटी ने अपने पिता संग एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है।

    बेटी ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

    वेटरन एक्टर सतीश कौशिक की बेटी ने पिता के निधन के बाद एक बेहद ही दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर पुरानी है। इस फोटो में नन्हीं वंशिका बड़े ही प्यार से अपने पिता सतीश कौशिक के गले लगी हुई हैं। फोटो में पिता और बेटी की खुशी देखते ही बन रही है।

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी बेटी ने हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस उनकी बेटी की हिम्मत बंधा रहे हैं और इसी के साथ उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    पिता-बेटी की तस्वीर देख भर आया फैंस का दिल

    सतीश कौशिक का जाना उनके फैंस की आंखें नम कर गया। एक यूजर ने वंशिका कौशिक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हमने अपने सबसे अच्छे लाफ्टर पैक कैलेंडर को खो दिया है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके पिता हमेशा आप में जिंदा हैं और वह हमेशा आपको देख रहे हैं।

    वह हमेशा आपके दिल और आपकी यादों में जिंदा हैं। ढेर सारा प्यार आपको'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप मजबूत रहो और अपनी मां का ध्यान रखो'। आपको बता दें कि सतीश कौशिक अपनी बेटी के काफी करीब थे। यहां तक कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक ड्रिंक से लेकर नॉन-वेज छोड़कर एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया था।

    नम आंखों से सितारों ने दी विदाई

    सतीश कौशिक का निधन दिल्ली में हुआ था। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को एयर एम्बुलेंस के जरिये मुंबई लाया गया था। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए घर पर कई कलाकार पहुंचें थे। इनमें सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर, जावेद अख्तर, अनुपम खेर जैसे कलाकार शामिल है। कलाकारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई भी दी।