Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Satluj Controversy: OTT के बाद गायब हुई फिल्म की IMDb रेटिंग, फिल्ममेकर बोले- 'पता चल गया कितनी फर्जी'

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:11 PM (IST)

    फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद गहरा गया है; ओटीटी से हटने के बाद अब इसकी IMDb यूजर रेटिंग भी गायब हो गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलुज' (Satluj) को लेकर विवाद और भी गहराता जा रहा है। पहले फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाया गया। अब इसकी रेटिंग का मामला सामने आया है।

    स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से फिल्म के हटने के कुछ दिनों बाद, इसकी IMDb यूजर रेटिंग भी हटा दी गई है। इसके बाद फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने इस लोकप्रिय मूवी डेटाबेस के रेटिंग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

    संजय गुप्ता ने रेटिंग को बताया फर्जी

    इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने एक्स पर IMDb की रेटिंग प्रणाली की आलोचना की। अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "कल तक रेटिंग 9.5 थी। आज गायब हो गई। ऐसा नहीं है कि मैंने कभी IMDb रेटिंग पर भरोसा किया या उन पर यकीन किया। लेकिन इससे साबित होता है कि वे कितने फर्जी हैं।"

    Diljit (18)

    बता दें कि पहले भारत में सिनेमाघरों में सेंसरशिप की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी और चार साल तक लटकी रही। सीबीएफसी ने इसमें 127 कट लगाने के लिए निर्देश दिए था। प्रोडक्शन हाउस RSVP ने 2022 के आखिर में फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए भारत के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास भेजा था।

    छह महीने चली इस प्रक्रिया के बाद फिल्म में 21 कट लगाने और इसका टाइटल 'घल्लूघारा' (Ghallughara) से बदलकर 'पंजाब '95' (Punjab '95) करने का निर्देश दिया गया।

    Diljit (15)

    कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?

    RSVP ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। इसी दौरान, 2023 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने वाला था। वहां फिल्म के तय गाला प्रीमियर से भी हटा लिया गया। हाई कोर्ट की सुनवाई के बाद, फिल्म को CBFC की रीवाइजिंग कमिटी के पास वापस भेजा गया।

    इस बार, जरूरी कट की संख्या 21 से बढ़कर 127 हो गई। फिल्म बनाने वालों का आरोप था कि बोर्ड ने बॉयोपिक ड्रामा के मुख्य किरदार का नाम बदलने के लिए भी कहा था। जब उन्होंने ये बदलाव करने से मना कर दिया, तो फिल्म में सालों तक देरी होती रही।

    खबरें और भी

    इसके बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म को पंजाब 95 के नाम से बदलकर सतलुज के नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया। मूवी 3 जुलाई को रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 'सतलुज' से पहले भी 'सिखों के नरसंहार' के गवाह बने हैं Diljit Dosanjh, 2 मूवीज देख कांप जाएगी रूह; OTT पर उपलब्ध