Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान
'रामायण' के अभिनेता सत्येन चतुर्वेदी ने बताया कि रणबीर कपूर की फिल्म में सुमंत्र के रूप में उनके सीन को हटा दिया गया था।
-1794059886930_m.webp)
'रामायण' से हटाया गया सुमंत्र का किरदार
HighLights
'रामायण' से हटाया गया सुमंत्र का किरदार
एक्टर सत्येन चतुर्वेदी ने मेकर्स का जताया आभार
5 नवंबर को रिलीज हुई है 'रामायण'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट वन' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। जिसमें मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर्स की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा सपोर्टिंग कैरेक्टर्स की कास्टिंग भी शानदार लग रही है।
रामायण से हटाया गया यह किरदार
हालांकि रामायण (Ramayana) में एक किरदार ऐसा भी है जिसकी शूटिंग तो गई लेकिन फाइनल कट में वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाया। यह किरदार है सुमंत्र का, जो राजा दशरथ के आठ कूटनीतिक मंत्रियों में से एक थे और वनवास होने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को अपने रथ में अयोध्या से गंगा तट तक छोड़ने गए थे।

नमित मल्होत्रा की रामायण में सुमंत का किरदार सत्येन चतुर्वेदी ने निभाया था। हालांकि फाइनल एडिटिंग में उनके सीन हटा दिए गये। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और कहा कि उन्हें इस बात कोई दुख नहीं है।
एक्टर ने फिल्म की टीम को दिया धन्यवाद
अभिनेता ने बताया है कि बहुचर्चित पौराणिक ड्रामा के फाइनल कट से उनके हिस्से हटा दिए गए हैं। सार्वजनिक रूप से निराशा जताने के बजाय, चतुर्वेदी ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

यह बात रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अभिनीत इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भले ही दर्शक सुमंत्र के रूप में उनके काम को नहीं देख पाएंगे, लेकिन इस फिल्म में काम करने के अनुभव को वे हमेशा संजोकर रखेंगे।
उन्होंने लिखा, 'एक अभिनेता जितने भी दृश्य शूट करता है, उनमें से सभी फाइनल स्क्रीन तक नहीं पहुंच पाते, और यह हमारे सफर का एक अहम हिस्सा है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में सुमंत्र के रूप में मेरे हिस्से को एडिट करके हटा दिया गया है'।
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे।
यह फिल्म हिंदू महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली सीरीज का पहला हिस्सा है, जिसका दूसरा भाग 2028 में रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।