विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चांदनी के इस गाने के बाद जूही चावला के करियर में लगी कामयाबी की झड़ी, साड़ी में श्रीदेवी ने भी लगाए थे ठुमके

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 19 Jul 2023 07:24 PM (IST)

बारिश का मौसम कुछ ऐसा है कि बस आप बूंदों का आनंद लेते जाएं और इस पर बने गाने को ...और पढ़ें

Lagi Aaj Sawan song of Chandni film
Lagi Aaj Sawan song of Chandni film

HighLights

  1. सावन थीम पर बने है कई गाने
  2. रवीना टंडन, जूही चावला, माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेस ने किया है बारिश में डांस
  3. एक कैमियो से लगी थी जूही चावला को कामयाबी की झड़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मों में बारिश के बिना रोमांस अधूरा सा लगता है। खासकर जब कोई सॉन्ग सावन को ध्यान में रखकर शूट किया गया हो। प्यासी धरती और तपते नैन, सबको इस घड़ी का शिद्दत से इंतजार रहता है कि कब बारिश की बूंदें कुदरत को फिर से संवार दें। बॉलीवुड फिल्मों में इस खास पल को बहुत ही खूबसूरती और बारिकी से दिखाया गया है।

जूही चावला पर फिल्माया गया था 'लगी आज सावन'

मिलन हो या जुदाई, सावन की बूंदों से हर जज्बात बखूबी बयां किए गए हैं। बॉलीवुड ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन हो गया, लेकिन सावन में हीरो हीरोइन की शोख अदाओं को नए कलेवर में दिखाने का इससे बेहतरीन कोई तोड़ नहीं, जिसपर कई सुरमयी गीतों को फिल्माया गया है। सावन की थीम पर बने ढेरों सॉन्ग हैं।

जूही चावला ने 1989 की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'चांदनी' के गाने 'लगी आज सावन' में अपनी मासूम अदाएं दिखाई थीं। यह सॉन्ग आज भी सावन के पॉपुलर चार्च बस्टर्स में शुमार है। पर्दे पर इस खूबसूरत सॉन्ग को फिल्माने के बाद जूही चावला ने आगे भी यश चोपड़ा (Yah Chopra) के साथ काम किया था।

माधुरी को हुआ था ऑफर!

चर्चा रही है कि यह गाना पहले माधुरी दीक्षित को ऑफर हुआ था, लेकिन उनके रिजेक्शन के बाद गाना जूही चावला की झोली में आ गिरा। जब जूही चावला ने चांदनी फिल्म के इस गाने की शूटिंग शुरू की थी, तब वह इंडस्ट्री में नई ही थीं। 'लगी आज सावन' गाने में जूही सफेद रंग की ड्रेस में बारिश की बूंदों में भीगतीं अपनी धुन में मस्त नजर आती हैं। उन्होंने बताया था कि कैसे सरोज खान की मौजूदगी में उन्होंने इस गाने को पूरा किया था।

ऐसे पूरा हुआ था 'चांदनी' का गाना

जूही ने बताया कि जब इस गाने को शूट करने का मौका मिला था, तब उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा टाइम नहीं बीता था। फिर बड़े बैनर की फिल्म वह भी बड़े स्टार्स के साथ और डांस सिखाने के लिए सरोज खान। यह गाना पेड़ पौधों के बीच आउटडोर शूट में फिल्माया गया था। सरोज खान, जूही चावला को स्टेप्स सिखातीं और एक पल के बाद कैमरे का फोकस जूही चावला पर होता। जूही खुद में इतनी परफेक्ट थीं कि सरोज खान को उन्हें सिखाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी। एक या दो शॉट के बाद एक डांस स्टेप ओके हो जाता था।

टैलेंटेड अदाकारा जूही चावला और सरोज खान की कोरियोग्राफी में चांदनी फिल्म के 'लगी आज सावन' गाने को सुरेश वाडेकर ने सुरमयी आवाज से पूरा किया था। सॉन्ग में श्रीदेवी (Sridevi) की खूबसूरती और विनोद खन्ना का स्टाइल भी है, जो गाने को अलग लुक देता है।

'चांदनी' के बाद इन फिल्मों में किया काम

'चांदनी' यश चोपड़ा और जूही चावला की पहली कोलैबोरेशन फिल्म थी। सिर्फ कुछ सेकंड के कैमियो ने जूही की किस्मत का तख्तापलट कर दिया। 'चांदनी' के बाद उन्होंने यश चोपड़ा की प्रोड्यूस की गई 'आइना' में काम किया। इसके अलावा मोस्ट फेमस फिल्म 'डर', जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था, उसमें जूही चावला ने लीड प्ले किया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।