विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhuri-Karisma Video: 'दिल तो पागल है' की निशा और पूजा एक साथ आईं नजर, फैंस बोले- बस शाह रुख की कमी है

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 31 May 2023 04:37 PM (IST)

Madhuri-Karisma Video सालों बाद करिश्मा और माधुरी एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आई है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे ...और पढ़ें

madhuri dixit, karisma kapoor Photo Credit Instagram
madhuri dixit, karisma kapoor Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri-Karisma Video: यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai) 26 साल पहले  30 October 1997 को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसमे बॉलीवुड के मशहूर सितारे नजर आए थे। शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

आज भी फिल्म के गानों के खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच अब निशा और पूजा को एक बार फिर साथ देखा गया। दरअसल, करिश्मा कपूर और माधुरी ने कुछ तस्वीरे साझा की है, जिसमे दोनों एक्ट्रेसेज अपना 'मिनी रियूनियन' एन्जॉय करती नजर आ रही है।

एक ही फ्रेम में दिखी करिश्मा-माधूरी

करिश्मा और माधुरी ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए है। सालों बाद एक साथ दोनों डांस करती नजर आ रही है।  दोनों 'बलम पिचकारी' पर एक साथ थिरकती दिखाई दे रही है। कई फोटोज भी शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, 'डांस ऑफ एनवी फ्रेंडशिप'। इसके साथ में हैशटैग में #dtph, #DancePartner और #Forever भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

फैंस बोले शाहरुख की कमी है

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस खूब कमेंट कर रहे है। करीना कपूर ने भी इनकी पोस्ट कर कमेंट कर लिखा- सुपरस्टार। वहीं  मुक्ति मोहन ने कमेंट कर लिखा- डांस  के सुपरस्टार। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- दिल तो पागल है 2। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे एक साथ पूजा और निशा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- शाह रुख की कामी है बास उन्हें एक साथ देखना खूबसूरत है।

कई हिट फिल्मों में किया काम

करिश्मा और माधुरी दोनों ही अपने जमाने की सुपरस्टार रही हैं। करिश्मा ने 1991 में 'प्रेम कैदी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 'जिगर', 'अनाड़ी', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। वो इन दिनों जी5 की वेब सीरीज 'ब्राउन' की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें, माधुरी और करिश्मा कपूर दोनों अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने ही 90 के दशक में पर्दे पर राज किया है।