विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महज 10 मिनट में लिखा कल्ट गीत, सुनकर रो पड़ा एक्टर; दोस्त को सड़क हादसे में खोने के दर्द से बना था ये गाना

Updated: Sat, 29 Aug 2026 06:44 PM (GMT+05:30)

हॉलीवुड एक्टर पॉल वॉकर को श्रद्धांजलि देने के लिए बना 'सी यू अगेन' गाना महज 10 मिनट में लिखा गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गानों की इस श्रृंखला में हमने आपके सामने कई ऐसे बॉलीवुड गाने प्रस्तुत किए जो प्यार, रोमांस, दर्द आदि की कहानी कहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दोस्त के हादसे में शिकार होने की घटना पर भी गाना लिखा जा सकता है।

आज हम आपको ऐसे ही एक हॉलीवुड गाने के बारे में बताएंगे जिसकी कहानी बेहद भावुक कर देने वाली है। ये स्टोरी है मशहूर स्टार पॉल वॉकर और उनकी याद में बने कल्ट गाने सी यू अगेन की।

साल 2013 में रिलीज हुआ था गाना

साल 2013 में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' (Fast & Furious) सीरीज के लीड एक्टर पॉल वॉकर की एक दर्दनाक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उस वक्त फिल्म 'फ्यूरियस 7' (Furious 7) की शूटिंग चल रही थी। पॉल के अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके सबसे करीबी दोस्त व को-स्टार विन डीजल (Vin Diesel) पूरी तरह टूट गए थे

Charlie

10 मिनट में लिखा गया था गाना

फिल्म के मेकर्स पॉल वॉकर को एक ऐसी विदाई देना चाहते थे जो हमेशा के लिए यादगार बन जाए। इसके लिए सिंगर और म्यूजिशियन चार्ली पुथ (Charlie Puth) को चुना गया। चार्ली पुथ ने खुद अपने एक करीबी दोस्त को खोया था, इसलिए वह उस दर्द को अच्छे से समझते थे।

उन्होंने पियानो पर बैठते ही इस गाने की मशहूर लाइनें 'इट्स बीन अ लॉन्ग डे विदाउट यू, माई फ्रेंड...' (It's been a long day without you, my friend) लिखी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पूरे गाने को महज 10 मिनट में लिखा और कंपोज किया गया। बाद में इसमें रैपर विज खलीफा (Wiz Khalifa) के रैप वर्सेन को इसमें जोड़ा गया।

 

इसे गाने को 'फ्यूरियस 7' के आखिरी सीन में पॉल वॉकर को ट्रिब्यूट देने के तौर पर इस्तेमाल किया गया। थियेटर में उस वक्त जब ये गाना प्ले हुआ तो वहां मौजूद हर एक शख्स की आंखें नम हो गई थीं। इस गाने को आज भी दुनिया के सबसे बेहतरीन और भावुक कर देने वाले ट्रिब्यूट सॉन्ग्स में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें- 46 साल पहले बहन ने दूर रह रहे भाई को चांद के जरिए भिजवाया था संदेश, Lata Mangeshkar की आवाज में बना कल्ट गाना

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले जब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में फूट-फूटकर रो पड़े थे राज कपूर, मुकेश के गाने ने किया था इमोशनल