Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'किच-किच से अच्छा तलाक...' Salman Khan के भाई से तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 07:16 PM (IST)

    Seema Sajdeh On Divorce With Sohail Khan: सीमा सजदेह अभी विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। सोहेल खान से शादी से पहले सीमा की विक्रम से ही सगाई हुई है। ...और पढ़ें

    सोहेल खान से तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी

    सोहेल खान से तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सोहेल खान से शादी खत्म होने के सालों बाद सीमा सजदेह ने बताया है कि असल में उनके अलग होने की वजह क्या थी और तलाक के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई। इस कपल ने 1998 में शादी की थी और 2022 में ये अलग हो गए। उनके दो बेटे हैं, निर्वाण और योहन और वे मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं।

    सीमा ने पर्सनल लाइफ पर की बात

    एक बातचीत में, सीमा सजदेह ने बताया कि कैसे उम्र, समय और पर्सनल ग्रोथ ने धीरे-धीरे उनके बीच दूरी पैदा कर दी। पीछे मुड़कर देखते हुए, उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी तब सोहेल और वह दोनों बहुत छोटे थे और उन्हें पूरी तरह से समझ नहीं आया था कि समय के साथ जिंदगी और लोग कैसे बदलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने करण जौहर की फिल्म को बोला था NO, शाह रुख खान के साथ था सेकंड लीड रोल

    उन्होंने कहा, 'जब हमारी शादी हुई थी तब हम दोनों बहुत छोटे थे। मैं सिर्फ 22 साल की थी। जैसे-जैसे हम बड़े हुए, हम अलग-अलग दिशाओं में बढ़ गए। हमारी सोच बदल गई। आखिरकार, हमें एहसास हुआ कि हम पति-पत्नी से ज्यादा अच्छे दोस्त हैं'। सीमा सजदेह ने आगे कहा कि अलग होने का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था, जल्दबाजी में नहीं। उनके अनुसार, साथ में दुखी रहने से ज्यादा घर में शांति जरूरी थी।

    seema (2)

    क्यों हुआ था दोनों के बीच तलाक

    तलाक के बारे में बात करते हुए सीमा ने बताया, 'हर दिन लड़ने से बेहतर था कि हम अलग हो जाएं। हम घर का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे। लड़ाई-झगड़े से अच्छा है कि हम अलग हो गए। हम अच्छे से अलग हुए, लेकिन सिर्फ पति-पत्नी के तौर पर। आज भी हम एक परिवार हैं। वह मेरे बच्चों के पिता हैं और यह कभी नहीं बदल सकता'।

    खबरें और भी

    सीमा सजदेह ने यह भी बताया कि तलाक का उन पर और उनके बच्चों पर क्या इमोशनल असर पड़ा। उन्होंने माना कि यह आसान दौर नहीं था और इससे उबरने में समय लगा। उन्होंने कहा, 'कोई भी औरत तलाक के बारे में नहीं सोचती या उसकी कल्पना नहीं करती। मैं डिप्रेशन में चली गई थी और मेरे बच्चे भी गए होंगे। इस नतीजे पर पहुंचने में हमें कई साल लग गए। हम सही समय का इंतजार कर रहे थे, खासकर अपने बच्चों के लिए'।

    seema (1)

    किसने लिया अलग होने का फैसला

    जब उनसे पूछा गया कि आखिरी फैसला किसने लिया, तो सीमा ने साफ किया कि इसमें किसी पर कोई इल्जाम नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत गलत है। एक रिश्ते में दो लोग होते हैं। दोनों ही उसे चलाने या न चलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। हमने यह फैसला कभी हल्के में नहीं लिया। हमने यह फैसला ज्यादातर अपने बच्चों को ध्यान में रखकर लिया। जब हमारी शादी हुई थी तब हम बच्चे थे, और इसमें किसी की गलती नहीं थी'।

    सीमा ने तलाक के बाद आने वाली परेशानियों के बारे में भी बताया, खासकर फायनेंस को लेकर जो दिक्कतें हुईं उसके बारे में उन्होंने कहा, 'सब कुछ शुरू से सीखना पड़ा, जिसमें फाइनेंस और इंश्योरेंस मैनेज करना भी शामिल था। अचानक मुझे लाइफ इंश्योरेंस, मेडिकल इंश्योरेंस, सब कुछ सीखना पड़ा। एक अकेली औरत के तौर पर, अब मुझे अपने बिजनेस पर ज़्यादा ध्यान देना है, अपने बिल खुद भरने हैं और अपने बच्चों की देखभाल करनी है।

    seema (3)

    विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं सीमा

    सीमा सजदेह अभी विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। सोहेल के साथ शादी से पहले सीमा ने विक्रम से ही सगाई की थी और अब तलाक के बाद वो उन्हीं को डेट कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Battle of Galwan के पहले गीत 'मातृभूमि' में हिमेश रेशमिया-अरिजीत सिंह का जादू, खूबसूरत है गाने की धुन