विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shabana Azmi की यंग कलाकारों को सलाह, बताया कास्टिंग डायरेक्टर्स को होती है किस तरह के चेहरे की तलाश?

Published: Tue, 30 Jul 2024 01:15 PM (IST)

शबाना आजमी (Shaban Azmi) अपने जमाने की टॉप क्लास एक्ट्रेस रही हैं। 70 पार की उम्र में भी एक्टिंग को ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी. फोटो क्रेडिट- शबाना आजमी इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी. फोटो क्रेडिट- शबाना आजमी इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को पूरे हुए एक साल
  2. शबाना आजमी ने यंग एक्टर्स को दी काम की सलाह
  3. शबाना ने कहा कनेक्शन्स के आधार पर आसानी से मिलता है ब्रेक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने पर्दे पर जो कैरेक्टर्स प्ले किए हैं, उसके लिए उन्होंने अक्सर वाहवाही ही बटोरी है। एक्ट्रेस लंबे समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में यंग एक्टर्स को लेकर अपनी बात रखी है।

कुछ दिन पहले शबाना आजमी ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने आजमगढ़ के मिजवान की श्वेता प्रजापति की तारीफ की थी। शबाना ने कहा था कि श्वेता टैलेंटेड हैं। इसी बारे में उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत कर बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर जब किसी को कास्ट करना चाहते हैं, तो वह एक नए कलाकार में क्या ढूंढते हैं।

कैसे चेहरे की तलाश में होते हैं कास्टिंग डायरेक्टर्स 

शबाना ने कहा, ''मैंने उसकी फोटो देखी और मुझे लगा कि इसके बारे में सोचा जाना चाहिए। कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझसे कहा है कि सभी लड़कियां ड्रेसअप होकर आती हैं, वह ग्लैमरस लगती हैं और पाउट करती हैं, लेकिन यह वो चीज नहीं है, जिसे वह ढूंढ रहे होते हैं। वह चेहरे की तलाश में होते हैं, वह लड़कियों को बिना मेकअप के देखना चाहते हैं न कि इस पर कि उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट कैसी है।''

'सही समय की बात है'

शबाना आजमी ने कहा कि जिसकी तस्वीर उन्होंने पोस्ट की थी, उसे वह तब से जानती हैं, जब वह क्लास 6 में थी। उन्होंने कहा, ''स्कूल के बाद मैंने उसे तीन साल के लिए वर्धा में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में भेज दिया। वहा उसके नतीजे अच्छे नहीं थे। अब वह मुंबई आ चुकी है और काम के लिए संघर्ष कर रही है। मुझे उसकी ये तस्वीर परफेक्ट लगी। ये देखकर अच्छा लगा कि कई लोगों ने मुझे इस पोस्ट के लिए फोन किया। देखा जाए तो बात सही समय की होती है।''

यह भी पढ़ें: एसएस राजामौली, शबाना आजमी समेत इन हस्तियों को ऑस्कर एकेडमी ज्वाइन करने का मिला न्योता, देखें लिस्ट में शामिल नाम

नए कलाकारों को दी ये सलाह

शबाना आजमी ने ये भी बताया कि पहले की तुलना में अब कनेक्शन्स के आधार पर इंडस्ट्री में ब्रेक मिलना आसान है या कठिन। एक्ट्रेस ने कहा कि कनेक्शन्स के आधार पर आपको पहली बार में ब्रेक मिल सकता है, लेकिन अगर ऑडियंस ने आपको रिजेक्ट कर दिया, तो मतलब कर दिया। ये सिर्फ मौका मिलने की बात है। 

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में आने नए कलाकारों को सलाह दी कि कास्टिंग डायरेक्टर्स चेहरा तलाश कर रहे होते हैं, न कि ग्लैमर या मॉडल लुक। एक फैक्ट्री प्रोडक्ट की तरह दिखने से बचना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि जब आप मेकअप करते हुए ऑडिशन के लिए जाते हैं, तो आपके जैसे कई और लोग वहां पहले से ऐसे मौजूद होते हैं। 

यह भी पढ़ें: Richa Chadha की 14 दिन की बेटी से मिलीं शबाना आजमी, फोटो शेयर कर दिखाई नन्ही परी की एक झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।