विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Richa Chadha की 14 दिन की बेटी से मिलीं शबाना आजमी, फोटो शेयर कर दिखाई नन्ही परी की एक झलक

Published: Mon, 29 Jul 2024 05:01 PM (GMT+05:30)

एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा नन्ही परी के पेरेंट्स बन चुके हैं। ऐसे में अभिनेत्री शबाना आजमी दीया मिर्जा ...और पढ़ें

ऋचा चड्ढा और शबाना आजमी (फोटो इंस्टाग्राम)
ऋचा चड्ढा और शबाना आजमी (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. ऋचा और अली ने 16 जुलाई को एक बेटी का स्वागत किया था
  2. दीया, उर्मिला मातोंडकर ने भी की नवजात शिशु से मुलाकात
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुई खास तस्वीर

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल 16 जुलाई को बेटी के पेरेंट्स बने थे। माता-पिता बनने के दो दिन बाद इस कपल ने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की थी। वहीं, चार दिन बाद यानी 20 जुलाई को दोनों ने पहली बार बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

वहीं अब नन्ही परी से मिलने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऋचा चड्ढा के घर पहुंची है। शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

ऋचा-अली की बेटी से मिली शबाना

ऋचा चड्ढा और अली फजल इन दिनों अपनी नन्ही परी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में इस कपल को ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही हैं। घर पर मेहमानों का आना जाना लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स बनने के चार दिन बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शेयर की बेटी की पहली झलक, बोले- 'हम वास्तव में धन्य हैं'

वहीं अब इस लिस्ट में शबाना आजमी, दीया मिर्जा और उर्मिला मातोंडकर का भी नाम जुड़ गया है। जो सभी अली-ऋचा की लाडली से मिलने पहुंची, जिसकी एक झलक शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा- "नई मां और बच्चे की खाला/मासिस के साथ"।

एक्ट्रेस ने किया कमेंट

इस फोटो पर फैंस के साथ -साथ अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लिखा, "हमारे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक।" तो वहीं, उर्मिला मातोंडकर ने भी कमेंट में दिल बनाया है। राना सफवी ने कमेंट कर लिखा और दादी यहां से दुआ भेज रही है।

दो साल पहले हुई थी शादी

शादी से पहले ऋचा चड्ढा और अली फेजल ने एक-दूसरे को डेट किया था। इस कपल ने दो साल पहले परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2015 से दोनों की डेटिंग शुरू हुई थी। वहीं साल 2017 में, कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की। 

यह भी पढ़ें-  डिलीवरी से पहले Richa Chadha ने पति अली फजल संग कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बताया- क्यों बंद किया कमेंट बॉक्स?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।