Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan ने सुहाना खान के साथ मिलकर किया Aryan के ब्रांड का प्रमोशन, एक्शन अवतार में दिखे स्टार

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 12:20 AM (IST)

    शाह रुख खान बॉलीवुड के सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं हैं बल्कि वह कई बार मार्केटिंग स्किल्स भी काफी अच्छी दिखाते हैं। कोई ब्रांड प्रोमशन हो या कुछ और श ...और पढ़ें

    सुहाना खान और शाह रुख खान (Photo Credit: X)
    सुहाना खान और शाह रुख खान (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. पहली बार साथ दिखे सुहाना खान और शाह रुख खान
    2. इस प्रोजेक्ट के लिए आए हैं साथ
    3. जल्द किंग फिल्म में भी दिखेंगे साथ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। शाह रुख अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं।

    अब हाल ही में किंग खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी लाडली बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर ये क्या है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के साथ काम करना आसान है या मुश्किल? आर्यन खान ने खोले दिल के राज, डेब्यू वेब सीरीज पर भी की बात

    पहली बार साथ दिखे सुहाना-शाह रुख

    शाह रुख खान और सुहाना खान फिल्म 'किंग' में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस फिल्म पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाह रुख और सुहाना की जोड़ी पहली बार साथ में देखने को मिल रही है।

    हालांकि, ये किसी पिक्चर का टीजर या ट्रेलर नहीं है, बल्कि पापा-बेटी दोनों आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड Dyavol X के एक एड के लिए साथ आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले शाह रुख अपनी अंगुलियों में तीन अंगूठियां पहनते हुए नजर आते हैं, जिन पर D'Yavol लिखा हुआ है। इसके बाद वह किसी चीज पर मुक्का मारते हैं। फिर ट्रेन के डिब्बे की खिड़की के शीशे पर 'X' का चिन्ह बन जाता है।

    इसके बाद सुहाना की एंट्री होती है, वो फर्श से एक जादुई छड़ी उठाकर ट्रेन की  खिड़की पर डिज्नी का लोगो बना देती हैं। इसके बाद दोनों जाने से पहले एक-दूसरे को देख कर मुस्कुराते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि आर्यन खान ने अपने ब्रांड D'Yavol के इस नए विज्ञापन के लिए निर्देशक की कुर्सी संभाली है।

    खबरें और भी

    जल्द साथ दिखेंगे शाह रुख-सुहाना

    बता दें रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख और सुहाना खान पहली बार सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शूटिंग इस साल मई में शुरू होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Aryan Khan के ड्रग केस में अरेस्ट होने पर पहली बार छलका Shah Rukh का दर्द, बताया क्यों रहे थे खामोश