विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sridevi के साथ शाह रुख का सुपरहिट गाना, Alka Yagnik और विनोद राठौर ने दी आवाज; 30 साल बाद भी बना है यादगार

Updated: Tue, 25 Aug 2026 07:16 PM (IST)

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi Song) और शाहरुख खान का एक गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है। यह गाना अलका याग्निक और विनोद राठौड़ ने गाया था

श्रीदेवी के साथ आया शाह रुख का सुपरहिट गाना  (Photo: X)

श्रीदेवी के साथ आया शाह रुख का सुपरहिट गाना (Photo: X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी का करियर बेहद शानदार रहा। दिवंगत अभिनेत्री ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं। एक वक्त पर श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाती थीं। सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में भी उनका नाम सबसे ऊपर आता है।

श्रीदेवी की फिल्मों के साथ-साथ गाने भी यादगार रहे। ऐसा ही उनका एक गाना शाह रुख खान के साथ आया, जो खूब सुपरहिट हुआ।

शाह रुख के साथ आया श्रीदेवी का गाना

दरअसल श्रीदेवी ने अपने करियर में हर बड़े स्टार के साथ काम किया। हालांकि शाह रुख और सलमान जैसे स्टार्स के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी, पर हां ज्यादातर फिल्मों में नहीं महज एक-दो फिल्मों में ही वह इन सितारों के साथ नजर आईं। शाह रुख के साथ श्रीदेवी ने फिल्म 'आर्मी' (Army Movie) में काम किया था।

Sribvw

इस फिल्म का एक गाना खूब चर्चित रहा, यहांतक कि वह गाना आज भी सुना जाता है। इस गाने का नाम है 'मैं हूं पागल मुंडा' (Main To Hoon Pagal Munda)। जी हां, शाह रुख खान के साथ इस गाने में श्रीदेवी नजर आईं थीं और ये गाना आज भी शादी-पार्टियों में खूब बजता है।

अलका-विनोद राठौड़ ने गाया गीत

इस गाने को अलका याग्निक (Alka yagnik) और विनोद राठौड़ (Vinod Rathod) ने अपनी आवाज से सजाया। गाने में दोनों की आवाज काफी जानदार लगती है। वहीं गाने का संगीत आनंद-मिलिंद ( Anand-Milind) ने तैयार किया था। गाने में शाह रुख और श्रीदेवी के बीच में चुलबुली कैमिस्ट्री नजर आई थी।

Srivsd

साल 1996 में आई इस फिल्म में शाह रुख (Shah Rukh Khan) और श्रीदेवी (Sridevi) के अलावा कई सितारे नजर आए थे। फिल्म में डैनी डेंग्जोंग्पा, सुदेश बेरी, मोहनिश बहल और रवि किशन समेत कई सितारे नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी।

फिल्म को राम शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। हालांकि शाह रुख के साथ श्रीदेवी की लीड जोड़ी के तौर पर महज इकलौती ही फिल्म है। इसके अलावा शाह रुख खान की जीरो में श्रीदेवी का कैमियो जरूर रहा था।

यह भी पढ़ें- 'बंजारन' बनीं Sridevi का वो कल्ट गाना, Alka Yagnik ने लगाए सुर; अब तक मिले चुके हैं 36 करोड़ से ज्यादा व्यूज

यह भी पढ़ें- Sridevi का सबसे सुरीला गाना, Alka Yagnik ने दी आवाज; ऋषि कपूर के गाने को बार-बार सुनने का करता है मन