Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ASK SRK: शाह रुख खान ने नयनतारा की तारीफों के बांधे पुल, बताया- एक्ट्रेस संग काम करके कैसा लगा?

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 04:37 PM (IST)

    Shah Rukh Khan On Nayanthara बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान साउथ की हसीना नयनतारा के साथ मच अवेटेड फिल्म जवान में नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने नयनतारा ...और पढ़ें

    Jawan एक्टर शाह रुख ने की नयनतारा की तारीफ। Photo-Instagram
    Jawan एक्टर शाह रुख ने की नयनतारा की तारीफ। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan On Nayanthara: बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपने चाहने वालों के साथ कनेक्टेड रहना अच्छे से जानते हैं। इन दिनों शाह रुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) के लिए चर्चा में हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर एक्टिव आकर अपने फैंस के साथ बातचीत करते रहते हैं। हाल ही में, एक बार फिर उन्होंने फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन किया।

    नयनतारा पर क्या बोले शाह रुख खान?

    शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर आस्क एसआरके सेशन (Ask SRK Session) किया और फैंस के हर सवाल का जवाब दिया। एक यूजर ने उनसे नयनतारा के बारे में पूछा। ट्विवटर पर यूजर ने लिखा, "शाह रुख खान भाई नयनतारा मैम के साथ काम करके कैसा लगा। वह बहुत खूबसूरत हैं ना।"

    फैन के इस सवाल का शाह रुख ने बहुत शानदार तरीके से जवाब दिया और नयनतारा की तारीफों के पुल बांध दिए। शाह रुख ने जवाब में कहा, "वह बहुत खूबसूरत और अद्भुत अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने रोल में जान डाल दी। उम्मीद है कि तमिलनाडु में उनके फैंस को एक बार उनसे प्यार हो जाएगा और हिंदी दर्शक उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करेंगे। #जवान।"

    कब रिलीज होगी जवान?

    शाह रुख खान और नयनतारा आगामी फिल्म 'जवान' में पहली बार रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। दोनों बड़े पर्दे पर फर्स्ट टाइम साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें एक साथ काम करत हुए देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में शाह रुख कई रूप में नजर आएंगे। उनका बाल्ड लुक सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा।

    फिल्म में विजय सेतुपति का भी शानदार रोल है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। उनका कैमियो है। शाह रुख, नयनतारा, विजय और दीपिका जैसे सितारों से सजी 'जवान' 7 सितंबर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी