Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के टीजर से इंप्रेस हुए Shah Rukh, करण जौहर की तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 01:24 PM (IST)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर रिलीज हो गया है। अभिनेता शाह रुख खान ने अपने खास दोस्त करण की ता ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan appreciates Karan Johar for making Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani. Photo-Instagram
    Shah Rukh Khan appreciates Karan Johar for making Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani. Photo-Instagram

    HighLights

    1. शाह रुख खान को पसंद आया 'रॉकी और रानी' का टीजर
    2. शाह रुख खान ने करण जौहर की तारीफ में किया पोस्ट
    3. शाह रुख ने करण को और फिल्में बनाने की दी नसीहत

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan On Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर सबसे काबिल डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों से नवाजा है। करण 25 सालों से यूनिक कहानी से ऑडियंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में, करण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर रिलीज हुआ। फिल्म का टीजर शाह रुख खान को भी खूब पसंद आया है।

    शाह रुख खान ने की करण जौहर की तारीफ

    शाह रुख खान ने ट्विटर पर करण जौहर की तारीफ लिखी और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर को खूबसूरत बताया। किंग खान ने लिखा-

    "शानदार, बतौर फिल्म मेकर करण जौहर का 25 साल। तुमने एक लंबा सफर तय किया है बेबी। आपके पिता और मेरे फ्रेंड टॉम अंकल स्वर्ग से देखकर बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे होंगे। मैं हमेशा कहता हूं कि आपको ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनानी हैं, क्योंकि हमें जीवन में लाए जाने वाले प्यार के जादू की जरूरत है, जो सिर्फ तुम ला सकते हो। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर बहुत खूबसूरत लग रहा है। लव यू और कास्ट एंड क्रू को बेस्ट विशेज।"

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर ने मचाया धमाल

    करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में शिफॉन की साड़ी में आलिया ने 90 दशक की हीरोइनों की याद दिल दी। रणवीर सिंह भी अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे। रोमांस से लेकर फैमिली ड्रामा तक, टीजर से पता चल रहा है कि मूवी एंटरटेनिंग होने वाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    कब रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'?

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रानी बनीं आलिया और रॉकी बने रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और अंजलि आनंद भी लीड रोल में नजर आएंगे। मूवी को खुद करण ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।