Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख ने 'Kuch Kuch Hota Hai' गाने पर किया डांस, फैन्स बोले- 'राहुल इज बैक'

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 27 May 2022 07:19 AM (IST)

    Shah Rukh Khan Dance फिल्म मेकर करण जौहर की बर्डथे पार्टी में पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान कुछ कुछ होता है गाने पर डांस क ...और पढ़ें

    VIDEO: करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख ने 'Kuch Kuch Hota Hai' गाने पर किया डांस
    VIDEO: करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख ने 'Kuch Kuch Hota Hai' गाने पर किया डांस

    नई दिल्ली, जेएनएन। धर्मा प्रोडक्शन के मालिक और मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने बुधवार को अपना 50वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने शिरकत की। उनकी बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर छाए हुए हैं। इस दौरान एक्टर शाहरुख खान ने डांस कर सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी।

    दरअसल, इस बर्थडे पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान ने जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पपराजो अकाउंट की ओर से शेयर की गई एक क्लिप में शाहरुख खान 'कुछ कुछ होता है' गाने पर नाचते हुए दिख रहे हैं। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

    वीडियो में शाहरुख कोई मिल गया के आइकॉनिक स्टेप्स कर रहे हैं। इस गाने को कोरियोग्राफ करने वाली फिल्म निर्माता फराह खान और अभिनेता मनीष पॉल भी शाहरुख के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    बता दें कि ‘कुछ-कुछ होता है’ बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की हिट फिल्म थी, जिसे फैंस आज भी पसंद करते हैं। इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता है। इस फिल्म के सभी किरदार काफी फेमस हुए थे।

    यह फिल्म साल 1998 में करन जौहर के निर्देशन में बनी थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी। फिल्म में शाहरुख ने राहुल नाम का एक किरदार निभाया था। उनके इस करेक्टर को याद करते हुए एक फैंस ने वीडियो क्लिप पर कमेंट कर लिखा- “ओ माई गॉड! राहुल इज बैक।"

    खबरें और भी

    इस फिल्म ने एंटरटेन करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। शाहरुख के अलावा करण की पार्टी में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान, आमिर खान, मनीष मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, ऋतिक रोशन, सीमा सजदेह, काजोल, रानी मुखर्जी जैसी फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं।

    बताते चलें कि शाहरुख अभी कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। शाहरुख की पठान फिल्म भी इस लिस्ट में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    Also Read- कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये 6 फेमस अभिनेत्रियां, लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल

    उल्लेखनीय है कि बुधवार को करण जौहर के 50वें जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों के अलावा फिल्म निर्माता कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता भी शामिल हुए। उनके अलावा शनाया कपूर भी पहुंची थीं। करण जौहर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक हैl उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। इसके अलावा वह कई वेब सीरीज भी बना चुके हैंl