Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    King के लिए साथ आएंगे शाह रुख खान-Deepika Padukone, इस देश में होगी 18 दिन की शूटिंग

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 12:48 PM (IST)

    सुपरस्टार शाह रुख खान की अपमकिंग फिल्म किंग की शूटिंग को लेकर इस वक्त अहम खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    शाह रुख खान दीपिका पादुकोण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    शाह रुख खान दीपिका पादुकोण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. किंग की शूटिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट

    2. दीपिका पादुकोण संग शूटिंग करेंगे शाह रुख

    3. इस दिन रिलीज होगी शाह रुख खान की किंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग की चर्चा लंबे समय से चल रही है। फिल्म की शूटिंग को लेकर तमाम तरह की खबरें भी सामने आई हैं। लेकिन फिलहाल निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसे जानकर सिनेप्रेमियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहने वाला। 

    खबर है कि किंग के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग विदेश में की जानी है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं- 

    किंग की शूटिंग पर अपडेट

    फिल्म पठान के बाद हिंदी सिनेमा के बादशाह अभिनेता शाह रुख खान ने पिछले साल मई में फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद के साथ अपनी दूसरी फिल्म किंग की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस फिल्म में शाह रुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार काम कर रही हैं। अब करीब एक साल बाद इस फिल्म की शूटिंग धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की 20 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म पर बनने जा रही है वेब सीरीज, कहानी पर हुआ था खूब बवाल

    king movie (1)

    इस कड़ी में फिल्म की टीम का अगला पड़ाव दक्षिण अफ्रीका है। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, शाह रुख और सिद्धार्थ आज (रविवार) से किंग फिल्म के दक्षिण अफ्रीका शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे। यह शेड्यूल करीब 18 दिनों का होगा, जिसमें फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण एक्शन और ड्रामा सीन शूट किए जाएंगे। इस शेड्यूल में शाह रुख के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सुहाना और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी शूटिंग करेंगे।

    kingmovie (1)

    अभिषेक इस फिल्म में खलनायक भूमिका निभा रहे हैं। उसके बाद फिल्म की टीम मुंबई में 10 दिनों के शेड्यूल में शूटिंग करेंगे। सिद्धार्थ की योजना सितंबर तक शूटिंग पूरी कर लेने की है। माना जा रहा है कि 2 नवंबर 2026 को शाह रुख खान के बर्थडे पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी किंग 

    2023 में आई फिल्म डंकी की रिलीज के बाद से शाह रुख खान बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। इस आधार पर करीब 3 साल बाद शाह रुख खान किंग के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। उनकी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 28 साल पहले Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म देख फूट-फूटकर रोए थे Aamir Khan, एक्स वाइफ भी थीं साथ