Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan की हीरोइन ने प्लेन क्रैश में बचे इकलौते यात्री को बताया झूठा, ट्रोल होने के बाद मांगनी पड़ी माफी

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 03:00 PM (IST)

    अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में सिर्फ एक पैसेंजर विश्वास कुमार रमेश की जान बच पाई थी। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक ट्वीट में इकल ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्लेन क्रैश में बचे शख्स को बताया झूठा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्लेन क्रैश में बचे शख्स को बताया झूठा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 12 जून को अहमदाबाद में हुआ था विमान हादसा
    2. विमान हादसे में सवाल 242 में से सिर्फ 1 यात्री बचा था
    3. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यात्री के बचने पर उठाया था सवाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में, शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसकी वजह उनका एक विवादित बयान था जिसमें उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे इकलौते यात्री को झूठा बता दिया था। उनका बयान सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। अब उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।

    दरअसल, 12 जून को लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई। विमान में सवार 242 यात्रियों में सिर्फ 1 शख्स ही बच पाया था जो 11ए सीट पर बैठा था। यह पैसेंजर थे विश्वास कुमार रमेश थे। वह प्लेन क्रैश के बाद हाल ही में अपने भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। इस बीच सुचित्रा ने एक हालिया पोस्ट के जरिए उस शख्स के बच निकल जाने पर कई सवाल खड़े किए थे।

    प्लेन क्रैश में बचे शख्स पर किया था कमेंट

    सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सिर्फ एक शख्स के बच निकल जाने पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि वह बचा हुआ शख्स वास्तव में कोई यात्री था ही नहीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "तो इस विश्वास कुमार रमेश ने विमान में यात्री होने और एकमात्र जीवित बचे होने के बारे में झूठ बोला? यह वाकई अजीब है। क्या यू.के. में उसके परिवार ने उसकी कहानी की पुष्टि नहीं की? उसके भाई के अंतिम संस्कार के बारे में क्या, जिसमें उसे कंधा देते हुए देखा गया था? अगर यह सच है तो न सिर्फ उसे गंभीर सजा मिलनी चाहिए बल्कि वह पागलखाने भेजे जाने लायक है।"

    यह भी पढ़ें- Runway 34 से The Kandahar Hijack तक: इन फिल्मों और सीरीज में दिखी विमान हादसों की झलक

    इस पोस्ट के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था जिसके चलते एक्ट्रेस तुरंत अपना पोस्ट हटा दिया और एक नए पोस्ट के जरिए फैंस से मांगी। नए पोस्ट में सुचित्रा ने कहा, "एअर इंडिया दुर्घटना में जीवित बचे व्यक्ति पर अपना आखिरी ट्वीट हटा दिया। ऐसा लगता है कि भगवान जाने किस कारण से झूठी खबर फैलाई गई है। मैं माफी चाहती हूं।"

    खबरें और भी

    सुचित्रा कृष्णमूर्ति बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें साल 1994 में शाह रुख खान के अपोजिट फिल्म कभी हां कभी ना से पॉपुलैरिटी मिली थी। वह रण, रोमियो अकबर वाल्टर और ऑड कपल में भी नजर आ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Suchitra krishnamoorthi ने Preity Zinta को ठहराया था तलाक का जिम्मेदार, बोलीं- मैं माफ नहीं कर सकती