Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    47.8 मिलियन फॉलोअर्स वाले Shah Rukh Khan सिर्फ 5 महिलाओं को करते हैं फॉलो, बेहद खास है सबसे रिश्ता

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 02 Apr 2025 02:08 PM (IST)

    Shah Rukh Khan दुनियाभर में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर भी उनसे जुड़े रहते हैं। इंस्टाग्राम पर शाहरुख के 4 ...और पढ़ें

    कौन हैं वो 6 लोग जिन्हें फॉलो करते हैं शाह रुख खान (Photo Credit- X)
    कौन हैं वो 6 लोग जिन्हें फॉलो करते हैं शाह रुख खान (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. मिलियंस में हैं शाह रुख खान के फॉलोअर्स
    2. मगर एक्टर ने केवल 6 लोगों को किया फॉलो
    3. जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे शाह रुख खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान आज किसी के पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। अभिनेता की एक झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर घंटो इंतजार करती हैं। एक्टर ने कई सालों की मेहनत के बाद ये प्यार हासिल किया है। सोशल मीडिया पर भी इनकी दीवानगी का जादू कुछ कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर भी फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं।

    आज हम आपको बताएंगे किंग खान इंस्टाग्राम पर किन 6 लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें एक आर्यन खान हैं। बाकी लोगों से उनका क्या कनेक्शन जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

    सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं किंग खान

    • गौरी खान

    इस लिस्ट में पहला नाम उनकी पत्नी गौरी खान का है। गौरी खान ने एक्टर का हर मुश्किल वक्त में साथ दिया है।ऐसे में इस लिस्ट में पहला नाम उनका होना जायज है। अक्सर ही दोनों को इवेंट्स में क्यूट मोमेंट शेयर करते स्पॉट किया जाता है। 

    Photo Credit- X
    • सुहाना खान

    अगला नंबर है शाह रुख की लाडली बेटी सुहाना का, जो अब बॉलीवुड का दुनिया में कदम रख चुकी हैं। सुहाना अपने पिता के काफी करीब हैं। शाह रुख उनकी हर पोस्ट पर मजेदार कमेंट भी करते रहते हैं जो काफी वायरल होते हैं। 

    Photo Credit- Instagram
    • आलिया चिब्बा  

    अगला नाम है आलिया चिब्बा का। जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि ये शाहरुख की भतीजी आलिया हैं। आलिया अपने कजिन्स सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के विलेन ने जीता आपका भी दिल? बिलकुल भी मिस न करें अभिनेता की ये साइको थ्रिलर फिल्म

    • पूजा ददलानी

    शाह रुख की मैनेजर पूजा ददलानी न सिर्फ उनके प्रोफेशनली काम को देखती हैं बल्कि वह गौरी और पूरे परिवार की करीबी दोस्त भी हैं। 2012 से वह शाहरुख की मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं। अक्सर ही उन्हें किंग खान के साथ स्पॉट किया जाता है।

    Photo Credit- Instagram
    • काजल आनंद

    आगल नाम है काजल आनंद, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 'पुतलू' के नाम से भी जाना जाता है। ये बात खुद शाह रुख ने रिवील किया था। वो एक्टर और उनकी पत्नी की बेहद करीबी दोस्त हैं। पेशे से वकील रह चुकीं काजल अब लाइफस्टाइल और फैशन ब्रांड्स चलाती हैं।

    • आर्यन खान

    इस लिस्ट में आखिरी नाम उनके बड़े बेटे आर्यन का है।  आर्यन भी अपने पिता के बेहद करीब हैं और जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में उनके शो का ऐलान हुआ था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं। 

    शाह रुख की खान का वर्क फ्रंट

    किंग खान ने 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ धमाकेदार वापसी की थी। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और शाह रुख की स्टार पावर को एक बार फिर साबित कर दिया था। अभिनेता जल्दी ही किंग मूवी में नजर आने वाले हैं।

    इसके अलावा अभिनेता अपने बेटे आर्यन खान के शो में भी काम करने वाले हैं। फैंस सुपरस्टार को पर्दे पर फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Kiran Rao की Laapataa Ladies पर लगा कहानी चुराने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने खोल दी पोल