Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुहाना खान ने Shah Rukh Khan से लगाई कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े की चुगली, बदले में डैडी से मिला मजेदार जवाब

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 11:53 AM (IST)

    शाह रुख खान का स्टारडम पूरी दुनिया में मशहूर है। फिल्म बिजनेस में उन्हें 30 से अधिक साल बीत चुके हैं। किंग खान के ही नक्शेकदम पर उनकी बेटी सुहाना भी च ...और पढ़ें

    File Photo of Shah Rukh Khan, Suhana and Ganesh Hegde
    File Photo of Shah Rukh Khan, Suhana and Ganesh Hegde

    HighLights

    1. सुहाना खान की डेब्यू मूवी होने वाली है रिलीज
    2. सुहाना ने की कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े की शिकायत
    3. शाह रुख खान ने दिया बेटी को मजेदार जवाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की लाडली सुहाना की डेब्यू मूवी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। यह फेमस स्टारकिड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना टैलेंट दिखाने के लिए तैयार है। सुहाना की डेब्यू मूवी का नाम 'द आर्चीज' है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही कुछ गानों ने भी सोशल मीडिया पर दस्तक दी है।

    'वा वा वूम' और 'डिशूम डिशूम' गाने में सुहाना खान ने अपनी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी स्किल्स दिखाने की कोशिश की है। इन सॉन्ग्स के लिए डांस की ट्रेनिंग कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने दी है, जिन्हें धन्यवाद करने की बजाय सुहाना ने अपने डैडी से उनकी शिकायत कर दी।

    'द आर्चीज' का प्रमोशन हुआ शुरू

    गणेश हेगड़े फिल्म इंडस्ट्री के नामी कोरियोग्राफर माने जाते हैं। उन्होंने शाह रुख खान के साथ 'डॉन- द चेज बिगेन्स अगेन' और 'रा.वन' जैसी फिल्मों में काम किया है। किंग खान को कई और बड़ी फिल्मों में भी डांस के गुर सिखाने वाले गणेश हेगड़े ने अब सुहाना को हुकस्टेप सिखाया है। फिल्म की रिलीज को कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। ऐसे में स्टारकिड्स से भरी कास्ट और मेकर्स ने इसका प्रमोशन तेज कर दिया है।

    सुहाना ने की कोरियोग्राफर की शिकायत

    हाल ही में एक इवेंट के दौरान गणेश हेगड़े ने बताया कि किंग खान अक्सर सेट पर आकर अपनी बेटी से मिलते थे। उस दौरान वह देखते थे कि सभी स्केटिंग मूव्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं। गणेश हेगड़े ने बताया कि वह जब भी कुछ अच्छा होते देखते हैं, तो एक्साइटेड होते हैं और हुआ भी ऐसा ही। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, गणेश ने उस शिकायत का भी जिक्र किया, जो सुहाना ने शाह रुख से की थी। सुहाना ने कहा था कि गणेश हेगड़े ने कभी भी उनकी तारीफ नहीं की।

    खबरें और भी

    शाह रुख ने दिया सुहाना को मजेदार जवाब

    गणेश हेगड़े ने कहा, ''काम के बीच जब हमने ब्रेक लिया, तब शाह रुख मेरे पास आए और बताया कि सुहाना शिकायत कर रही है कि मैंने कभी उसकी तारीफ नहीं की।'' इस पर किंग खान ने अपनी बेटी को मजेदार जवाब दिया। शाह रुख ने कहा, ''गणेश ने मेरी कभी तारीफ नहीं की। तुझे क्या कॉम्प्लीमेंट करेगा।'' हालांकि, बाद में गणेश ने सुहाना की तारीफ की।

    उन्होंने कहा कि अगर मैं सुहाना की तारीफ करता, तो वह 100 प्रतिशत पर ही रुक जाती, जबकि मैं उसे 150 प्रतिशत तक पुश करना चाहता हूं। जब गाना खत्म हुआ, तो मैंने उसे बताया कि क्यों मैने उसकी तारीफ नहीं की। मैंने उसे बताया कि उसने कितना बढ़िया काम किया है और यह सुनकर वह खुश थी।

    'शाह रुख भाई जैसी है सुहाना'

    कोरियोग्राफ ने स्टारकिड की तारीफ में आगे कहा, ''स्केटिंग में बाकियों से ज्यादा सुहाना कम्फर्टेबल थी। यही उसका नेचर भी है। वह बहुत हद तक शाह रुख भाई जैसी है। परफेक्शन उसे चाहिए ही चाहिए। वह किसी भी चीज को तब तक करने में यकीन रखती है, जब तक कि वह उसे मिल न जाए। मुझे नहीं पता था कि स्केटिंग में वह कितनी अच्छी थी, जबतक कि मैंने उसे देखा नहीं। वह मेरे सामने तीन से चार बार गिरी, लेकिन जब मैंने उससे पूछा कि क्या उसे ब्रेक चाहिए, तो उसने कहा वह संभाल लेगी। वह बहादुर है। वह कभी हार नहीं मानती। मैं नहीं जानता कि उसने कोई फॉर्मल ट्रेनिंग ले रखी है या नहीं, लेकिन मैंने जो भी देखा, मुझे लगता है कि वह हार्ड वर्कर है।''

    यह भी पढ़ें: पीरियड्स पर बोला गया Animal फिल्म का यह डायलॉग लोगों को नहीं आया रास, रणबीर-रश्मिका के इस सीन पर बौखलाए लोग