विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dharmendra को याद कर इमोशनल हुए शाह रुख खान, बोले- 'आप अमर हैं'

Published: Tue, 25 Nov 2025 08:02 AM (IST)

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh ...और पढ़ें

शाह रुख खान और धर्मेद्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)

शाह रुख खान और धर्मेद्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का हुआ निधन।

  2. धर्मेंद्र की मौत पर शाह रुख खान ने जताया शोक।

  3. शाह रुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ्Dharmendra Death: 89 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र का जाना सिनेमा जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इस मामले में सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी हिंदी सिनेमा के ही-मैन के लिए शोक का भाव प्रकट किया है।

शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर धर्मेंद्र को याद किया है और उनके लिए अपने दिल की बात लिखी है। किंग खान का ये पोस्ट देख आपकी आंखे नम हो जाएंगी। 

धर्मेंद्र के जाने से नम हुईं शाह रुख की आंखें

24 नवंबर सोमवार को धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली। उनके अंतिम दर्शन में हिंदी सिनेमा जगत के तमाम सितारों का मेला लगा रहा। जिनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाह रुख खान जैसी कई हस्तियों के नाम शामिल रहे। ये धर्मेंद्र का स्टारडम ही था कि हर कोई उनका फैन था।

srkdharmendra

यह भी पढ़ें- Dharmendra: धनबाद जेल गेट के पास धर्मेंद्र की शूटिंग देखने को टूट पड़े थे फैंस, भीड़ संभालना हो गया था मुश्किल

इस दौरान शाह रुख ने सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देते हुए याद किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है-

''रेस्ट इन पीस धर्म जी, आप मेरे लिए पिता समान थे। जिस तरह से आपने मुझे, प्यार और आशीर्वाद दिया, उसे लिए ताउम्र आपका धन्यवाद। आपका जाना न सिर्फ आपके परिवार के लिए बल्कि दुनियाभर के सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा झटका है। आप अमर हैं और आपका आत्मा आपकी शानदार फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के जरिए हमेशा जिंदा रहेगी। हमेशा प्यार।''

इस मूवी में दिखेंगे शाह रुख खान

कुछ इस तरह से शाह रुख खान ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। गौर करें शाह रुख खान की अपकमिंग मूवी की तरफ तो आने वाले समय में वह फिल्म किंग (King) में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जब धर्मेंद्र बोले...अरे! आप तो असली जाट अफसर निकले, इस पुलिस अधिकारी से थी खास दोस्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।