दिल चीर देता है Richa Sharma का 19 साल पुराना ये गाना, राहत फतेह अली खान ने भी दी आवाज; सालों से बना है कल्ट
फिल्म 'ओम शांति ओम' का गाना एक गाना आज भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यह गाना अधूरे प्यार ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में दिल टूटने और ब्रेकअप को लेकर कई सारे गाने बने हैं। आपका कोई भी भाव हो यहां पर हर एक के लिए कोई न कोई गाना मौजूद है।
आज हम आपको गहरे अकेलेपन, अधूरे प्यार और दिल के टूटने के दर्द को बयान करते हुए ऐसे ही एक गाने के बारे में आपको बताएंगे।
साल 2007 में रिलीज हुई थी फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम के बारे में। इस फिल्म का छन से जो टूटे कोई सपना आज भी यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस गीत को आवाज दी थी ऋचा शर्मा और राहत फतेह अली खान ने और लिरिक्स लिखे थे कुमार ने।

विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने इसका संगीत दिया था। गाने की मुख्य लाइन 'छन से जो टूटे कोई सपना' यह बताती है कि जब इंसान की उम्मीदें और सपने कांच की तरह अचानक टूट जाते हैं, तो अंदर का खालीपन पूरी दुनिया में महसूस होता है। इस गाने में वहीं दर्द और अहसास है जो किसी अपने या प्यार करने वाले के जाने के बाद महसूस होता है।
राहत फतेह अली खान ने भी दी आवाज
इस गाने में राहत फतेह ने अपनी दर्द भरी आवाज का जो जादू बिखेरा है वो इसके एक-एक शब्द में महसूस होता है। फिल्म में ये गाना उस समय आता है जब उसे पता चलता है कि शांतिप्रिया (दीपिका पादुकोण) पहले से शादीशुदा है तो उसके सपने अचानक से टूटकर बिखर जाते हैं।
यह गाना ओम शांति ओम फिल्म में ओम के अधूरे और सच्चे प्यार के गम, तन्हाइयों और दिल के टूटने की भावना को बहुत ही खूबसूरती से बयां करता है। फिल्म में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े, किरण खेर आदि सितारे नजर आए थे।
