यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'किंग' से Shah Rukh Khan की नई झलक आई सामने, स्पेन से वायरल हो रही इस फोटो ने काटा गदर
साल 2023 में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने पठान फिल्म से सॉलिड कमबैक किया। इसके बाद जवान और फिर डंकी से उन्होंने एक बार फिर अपनी ऑडियंस को एंटरटेन क ...और पढ़ें

HighLights
- अपकमिंग फिल्म को लेकर ट्रेंड में शाह रुख खान
- 'किंग' है शाह रुख की अगली फिल्म
- फिल्म के सेट से सामने आया शाह रुख खान का लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का स्टारडम 25 साल बाद भी पहले की तरह ही बरकरार है। आज भी फैंस में उनकी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। दिलों के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान उम्र के इस पड़ाव पर भी लोगों का दिल जीतना जानते हैं।
शाह रुख खान की नई फोटो हुई वायरल
शाह रुख खान इन दिनों फैंस के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले किंग खान की लंबे बालों में एक फोटो सामने आई थी, जिसे देख कयास लगाए जा रहे थे कि ये 'किंग' फिल्म का लुक है। अब उनकी एक फोटो लीक हुई है, जिसके सामने आने के बाद फैंस ने कई तरह के कयास लगाए हैं।
स्पेन में शूट करे रहे शाह रुख?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शाह रुख की जो फोटो सामने आई है, उसमें वह कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। किंग खान ब्लू कलर के सूट पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में कुछ पकड़ रखा है। चेहरे के भाव ऐसे लग रहे हैं, जैसे वह किसी गंभीर स्थिति में कुछ बात कर रहे हों। इस फोटो के सामने आने के बाद यूजर्स ने कयास लगाए हैं कि किंग खान 'किंग' की शूटिंग स्पेन में कर रहे हैं।

सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी 'किंग'
सुहाना खान (Suhana Khan) ने 'द आर्चीज' से बतौर लीड एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी थी और अब उनके बड़े पर्दे पर आने की जानकारी भी सामने आ चुकी है। 'किंग' सुहाना खान की पहली वो बॉलीवुड फिल्म बताई जा रही है, जो थिएटर्स में एंट्री लेगी। इस फिल्म में शाह रुख खान के डॉन बनने की जानकारी सामने आई है।
खबरें और भी
गौरतलब है कि शाह रुख खान 30 मई को सुहाना खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए थे। आईपीएल (IPL 2024) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की जीत के बाद उनकी खुशी देखने लायक रही। शाह रुख ने ये मैच अपनी पूरी फैमिली के साथ स्टेडियम में देखा।