विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्फर्म हुई बेटी सुहाना खान के साथ Shah Rukh की फिल्म 'किंग'? 'बादशाह' के इस वीडियो से खत्म हुआ सस्पेंस

Published: Wed, 29 May 2024 04:37 PM (GMT+05:30)

द आर्चीज के बाद सुहाना खान अपनी फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी में उनके ...और पढ़ें

अभिनेता शाह रुख खान (Photo Credit: Instagram)
अभिनेता शाह रुख खान (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. शाह रुख खान ने की संतोष सिवन की तारीफ
  2. कन्फर्म हुई सुहाना-शाह रुख की 'किंग'
  3. फैंस को मिला फिल्म 'किंग' से जुड़ा अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने 'पठान', 'जवान' और उसके बाद 'डंकी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इन मूवी के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले लिया। अब फैंस उनकी नई मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी खबरें आईं कि वह जल्द ही अपनी बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान के साथ 'किंग' में काम करने वाले हैं।

हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अब शाह रुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें 'किंग' से जुड़ा बड़ा अपडेट मिल गया। इसे देखने के बाद फैंस कन्फर्म मान रहे हैं कि सुहाना खान के साथ मूवी में पापा किंग खान भी दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: बेटी की फिल्म में बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे Shah Rukh Khan, सुहाना को एक्शन सिखाने के लिए साउथ से आएंगे एक्सपर्ट

शाह रुख ने की संतोष सिवन की तारीफ

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शाह रुख खान के फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 'बादशाह' अपनी फिल्म 'अशोका' के डायरेक्टर संतोष सिवन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, संतोष को इस बार 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिनेमैटोग्राफी के लिए प्रतिष्ठित पियरे एंजेन्यू एक्सेललेंस से सम्मानित किया गया था।

वीडियो में शाह रुख खान ने डायरेक्टर संतोष के साथ अपने काम को याद किया और उनकी तारीफ की, लेकिन किंग खान के फैंस उनकी बातों को न सुनकर कहीं और ही ध्यान देने लग गए। इस दौरान उन्हें कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसने उनकी एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया।

फैंस को दिखी किंग की स्क्रिप्ट

इस वीडियो में शाह रुख खान के कुछ फैंस को 'किंग' की स्क्रिप्ट दिखाई दे गई, जो उनकी पास वाली टेबल पर रखी थी। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि भाई किंग की स्क्रिप्ट तैयार है। दूसरे ने लिखा कि किंग के लिए तैयार।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने सुहाना खान के साथ मिलकर किया Aryan के ब्रांड का प्रमोशन, एक्शन अवतार में दिखे स्टार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।