Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika की प्री-वेडिंग पार्टी में बदले-बदले दिखे Shah Rukh Khan, यूजर बोला-'ये तो तेरे नाम का राधे है'

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 03:58 PM (IST)

    अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का दूसरा प्री-वेडिंग बैश खत्म हो चुका है जिसकी शुरुआत 29 मई से लेकर 1 जून तक रही। ये इ ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan and Ranbir Kapoor (Photo Instagram)
    Shah Rukh Khan and Ranbir Kapoor (Photo Instagram)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर और शाह रुख खान की फोटो हुई वायरल
    2. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-ंवेडिंग में शामिल हुए थे स्टार
    3. पार्टी में शाह रुख खान का बदला लुक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) एक बार फिर अपने प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। दो महीने पहले यानी मार्च में जामनगर में धूम देखने को मिली थी। तो वहीं बीते दिनों क्रूज पर इस कपल ने अपना दूसरा प्री-वेडिंग आयोजित किया था। ये फंक्शन 29 मई से शुरू होकर 1 जून तक चला।

    मुकेश अंबानी ने अपने बेटे और होने वाली बहू के लिए इटली के क्रूज पर ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन रखकर शानदार सरप्राइज दिया। ये क्रूज इटली से फ्रांस तक की यात्रा पर रहा। इस दौरान अंबानी परिवार और कई बॉलीवुड स्टार्स समुद्र के बीचो-बीच जश्न मनाते नजर आए। इन सबके बीच अब शाह रुख खान और रणबीर कपूर की एक फोटो सामने आई है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के होश उड़ गए।

    यह भी पढ़ें- Anant-Radhika के प्री वेडिंग में रणवीर सिंह ने 'मोरनी बनके' चुराई लाइमलाइट, केटी पेरी ने भी दिखाया जलवा

    शाह रुख और रणबीर कपूर

    अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा शाह रुख खान समेत उनकी पूरी फैमिली बनी। इस बीच एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपने छोटे बेटे अबराम के संग बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान किंग खान का लुक काफी बदला-बदला दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई यूजर उन्हें पहचान भी नहीं पा हे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये तो फिल्म तेरे नाम का राधे लग रहा है'। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ये क्या हो गया शाह रुख खान को। 

    शाह रुख खान का वर्कफ्रंट

    शाह रुख खान जल्द सुजॉय घोष की एक्शन फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान दिखाई देंगी। इस फिल्म को शाह रुख अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस भी करेंगे। इसके अलावा वह पठान vs जवान में भी नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant का दूसरा प्री-वेडिंग कार्ड आया सामने, 4 दिनों तक क्रूज पर चलेगा जश्न, जानें क्या है खास