'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, ताबड़तोड़ एक्शन से सिनेमाघरों में मचाएंगे गदर
शाह रुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' के सेट से उनका एक एक्शन लुक लीक हो गया है, जो बेहद जबरदस्त लग रहा है। ...और पढ़ें

किंग के सेट से शाह रुख का नया लुक हुआ लीक (फोटो- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। वहीं शाह रुख की इस फिल्म से उनकी झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं और अब लीजिए हाल ही में फिल्म से शाह रुख का एक लुक सामने भी आ गया है।
'किंग' से लीक हुआ लुक
जी हां, फिल्म 'किंग' (King Movie) से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) फिर से पठान और जवान की तरह ही पर्दे पर धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में शाह रुख का ताबड़तोड़ एक्शन होगा, इसकी गवाही हाल ही में सामने आई एक तस्वीर दे रही है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर फिल्म किंग के सेट से लीक हुई है। इस तस्वीर में शाह रुख खान नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में शाह रुख का माचौ अवतार दिखाई दे रहा है। सामने आई तस्वीर एक एक्शन सीन के दौरान की है। जिसमें शाह रुख खान एक गोदाम या फैक्ट्री के सेट के बीचों-बीच खड़े नज़र आ रहे हैं। ब्लैक कपड़ों में शाह रुख के शर्ट के कुछ बटन खुले हुए हैं। बिखरे हुए बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और चेहरे, हाथों पर नकली खून और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।
Shah Rukh Khan's look in his upcoming movie King 💀 pic.twitter.com/u3QZK9Vz9f
— ladduu (@ladduu143) August 5, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
वहीं तस्वीर में दिख रहा है कि शाह रुख (King Viral Picture) ने एक हाथ में लोहे की रॉड पकड़ी हुई है, वहीं आसपास जमीन पर कई लोग पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। शाह रुख का ये जबरदस्त लुक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं तस्वीर से एक और बात साफ हो रही है कि फिल्म में एक्शन भरपूर होगा।
खबरें और भी
वहीं फिल्म में शाह रुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आएंगीं और फिल्म में दीपिका भी एक्शन करती हुई दिखाई दे सकती हैं। इससे पहले भी दोनों ने पठान में साथ काम किया था और फिल्म में दोनों ने खूब एक्शन किया था।
वहीं किंग में शाह रुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी नजर आएंगीं। सुहाना के किरदार के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन बाप-बेटी की जोड़ी को देखने के लिए भी दर्शक उत्साहित हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।