Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 साल बाद कॉमेडी किंग के संग कमबैक करेंगे Shah Rukh Khan, 'किंग' से पहले नई फिल्म की तैयारी शुरू

    Updated: Thu, 21 May 2026 02:16 PM (IST)

    सुपरस्टार शाह रुख खान 11 सालों के लंबे इंतजार के बाद कॉमेडी के लिए फेमस एक्टर संग वापसी करने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

    शाह रुख खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    शाह रुख खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. चर्चा में शाह रुख खान की नई फिल्म

    2. इस एक्टर संग वापसी करेंगे किंग खान

    3. 17 फिल्मों में पहले भी कर चुके हैं काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। पिछले 3 साल से किंग खान बड़े पर्दे से दूर हैं, इसके बावजूद अपकमिंग मूवीज को लेकर उनका नाम चर्चा का विषय बना रहता है। अब खबर आ रही है कि शाह रुख बॉलीवुड के एक मशहूर कॉमेडी किंग के साथ वापसी करने जा रहे हैं। 

    11 साल बाद शाह रुख खान उस अभिनेता के साथ फिल्म में नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है और किस कलाकार के साथ सुपरस्टार भविष्य में काम करते हुए दिखेंगे। 

    शाह रुख खान की नई फिल्म की चर्चा

    पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा के बादशाह अभिनेता शाह रुख खान ने रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट, लाल सिंह चड्ढा, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा और टाइगर 3 फिल्मों में मेहमान भूमिकाएं निभाकर खूब चर्चा बटोरी। अब खबरें हैं कि वह अभिनेता और कामेडियन जॉनी लीवर की आगामी कॉमेडी फिल्म ऑपरेशन ऑपरेशन में भी एक विशेष मेहमान भूमिका निभाने वाले है।

    यह भी पढ़ें- 90s की सुपरस्टार एक्ट्रेस ने 'डांसर' को दी थी गाली, भड़क गई थीं Saroj Khan; फिर नहीं किया कभी दोबारा साथ काम

    SHAH RUKH KHAN (1)

    सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में शाह रुख की भूमिका दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाली होगी। उनकी भूमिका फिल्म की शुरुआत में ही दिखाई जाएगी, जिसके बाद कहानी एक अलग मोड़ लेगी। इस फिल्म में जॉनी लीवर केंद्रीय भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने उनकी पत्नी तथा अभिनेता मनोज पाहवा ने एक अहम भूमिका निभाई है।

    SHAH RUKH KHAN

    इस फिल्म को जून के मध्य में मुंबई के विभिन्न स्थानों पर शूट करने की योजना है। जब शाह रुख खान से इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया था, तो उन्होंने बड़ी खुशी के साथ इसे स्वीकार किया। वह जून में शूटिंग करेंगे। इसे लेकर जानी लीवर ने भी खुशी जताई।

    खबरें और भी

    17 फिल्मों में किया काम

    मालूम हो शाह रुख खान और जॉनी लीवर आखिरी बार साल 2015 में निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉमेडी मूवी दिलवाले में एक साथ नजर आए थे। ऐसे में अब ये दोनों करीब एक दशक बाद स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। इस तरह से कुल 17 मूवीज में शाह रुख और जॉनी फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं, जिनमें बाजीगर, करण अर्जुन, कोयला और बादशाह जैसे कई मूवीज के नाम शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग नहीं बनेगी Tees Maar Khan 2! फराह खान का बड़ा बयान करेगा हैरान