Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाह रुख खान की फैमिली की यह तस्वीरें नहीं देखी होंगी आपने, आर्यन के स्वैग और सुहाना की अदाओं ने मचाया धमाल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 11:21 AM (IST)

    शाह रुख खान का परिवार फिल्म इंडस्ट्री की शाही फैमिली माना जाता है। फैंस के बीच किंग खान के नाम से चर्चित शाह रुख की उनके परिवार वालों के साथ कुछ अनसीन ...और पढ़ें

    File Photo of Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Aryan Khan, Suhana Khan and Abram
    File Photo of Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Aryan Khan, Suhana Khan and Abram

    नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान लाखों दिलों की धड़कन कहे जाते हैं। फीमेल्स में उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। किंग खान के नाम से चर्चित शाह रुख अक्सर ही फैमिली पिक्चर क्लिक कराते हैं। सोशल मीडिया पर गौरी खान और बच्चों के साथ उनकी कई फोटो सामने आ चुकी हैं।

    ऐसी ही कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्टाइलिश पोज में नजर आ रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर छाई खान परिवार की यह तस्वीरें

    शाह रुख खान की तस्वीरें उनके परिवार, और खासतौर से बच्चों के साथ फैंस के लिए ट्रीट की तरह होती हैं। एक्टर के स्वीट मैसेज और अपने बच्चों के लिए लिखे जाने वाले पोस्ट से लेकर उनकी पब्लिक अपीयरेंस तक, फैंस खान क्लैन को साथ देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस 'खानदान' की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पूरा परिवार बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

    डेनिम में शाह रुख खान ने दिखाया स्वैग

    यह तस्वीरें शाह रुख खान के फैन पेज ने शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में किंग खान ब्लैक जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं, तो दूसरी फोटो में उन्होंने डेनिम जैकेट पहन अपने लुक को कंप्लीट किया है।

    मां-बेटी ने स्टाइलिश लुक में कराया फोटोशूट

    वहीं, मां-बेटी गौरी और सुहाना ने व्हाइट कलर के स्टाइलश टॉप में अपनी खूबसूरती को निखारने का प्रयास किया है। इस गॉर्जियस मां-बेटी ने दोनों ही तस्वीरों में व्हाइट के अलग शेड्स के कपड़े पहने हैं, और नो मेकअप लुक रखते हुए बालों को खुला रखा है।

    खबरें और भी

    आर्यन खान ने दिया स्माइलिंग पोज

    फैंस ने शाह रुख खान की फैमिली फोटो को 'पठान' फैमिली का नाम दिया है। खास बात यह है हमेशा स्माइल न करने के लिए ट्रोल होने वाले आर्यन खान इस फोटो में खुलकर स्माइल करते देखे जा सकते हैं। डैपर लुक में तैयार हुए आर्यन अपने पिता शाह रुख को कड़ी टक्कर देते देखे जा सकते हैं।