Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक बार फिर शाह रुख खान और Preity Zinta का रोमांस देखने के लिए हो जाइये तैयार, इस दिन रिलीज हो रही 'वीर जारा'

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 01:16 PM (GMT+05:30)

    शाह रुख खान और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के रोमांस से भरी दर्द भरी फिल्म वीर जारा बॉलीवुड की टॉप रोमांटिक फिल्मों में से एक है। फिल्म को रिलीज हुए 2 ...और पढ़ें

    शाह रुख खान-प्रीति जिंटा स्टारर 'वीर जारा'
    शाह रुख खान-प्रीति जिंटा स्टारर 'वीर जारा'

    HighLights

    1. शाह रुख के करियर की हिट मूवी है 'वीर जारा'
    2. इसी महीने दोबारा रिलीज हो रही है फिल्म
    3. किंग खान के फैंस ने री-रिलीज पर जताई खुशी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाह रुख खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। चाहे वह एक्शन जॉनर की मूवी हो या कॉमेडी फिल्म, शाह रुख ने हर प्रोजेक्ट में उम्दा परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीता है। उनकी तमाम फिल्मों में एक मूवी 'वीर जारा' भी है, जिसमें प्रीति जिंटा के साथ उनके रोमांस ने लोगों का दिल भी छुआ और आंखे भी नम की।

    फेमस रोमांटिक मूवी है 'वीर जारा'

    12 नवंबर, 2004 को रिलीज हुई 'वीर जारा' उन दो प्रेमियों की प्रेम कहानी है, जिन्हें अलग मजहब और अलग देश से होने कारण लंबी जुदाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन सालों बाद जब वह मिलते हैं, तो एक दूसरे के लिए प्यार पहले की तरह बरकरार रहता है। शाह रुख जहां एयर पायलट के रोल में नजर आए, वहीं, प्रीति जिंटा स्वीट सी पाकिस्तानी लड़की जारा की भूमिका में थीं। 

    यह भी पढ़ें: जब 2 दिन बिना सोए Shah Rukh Khan और प्रीति जिंटा को करना पड़ा था रिहर्सल, 'जॉम्बी' की तरह हो गई थी हालत

    दोबारा रिलीज हो रही 'वीर जारा'

    बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। न सिर्फ शाह रुख-प्रीति के रोमांस, बल्कि साउंड म्यूजिक भी एक अन्य वजह रही, जिस कारण फिल्म को इतना पसंद किया गया। बीते दिनों 90 और साल 2000 की शुरुआत में रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों को दोबारा से रिलीज करने की घोषणा की गई। इसी कड़ी में 'वीर जारा' भी री-रिलीज की जा रही है। यह कब रिलीज होगी, इसकी डेट सामने आ चुकी है।

    इस दिन देख सकेंगे शाह रुख-प्रीति का रोमांस

    इंस्टैंट बॉलीवुड में दी गई जानकारी के अनुसार, 'वीर जारा' 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को सिनेपॉलिस में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Friday Re-Release: 'स्त्री 2' के सामने शुक्रवार से 8 पुरानी फिल्मों की चुनौती, कांतारा ने भी ठोकी ताल

    खबरें और भी