Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    #AskSRK: 'ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो', यूजर के सवाल पर भड़के शाह रुख खान

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 07:06 PM (IST)

    Shah Rukh Khan शाह रुख ने भी हर बार की तरह सभी सवालों के मजेदार जवाब दिए लेकिन एक फैन किंग खान से कुछ ऐसा पूछ डाला जिसके बाद शाह रुख खान ने यूजर को कर ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan, Jawan advance booking Photo Credit Instagram
    Shah Rukh Khan, Jawan advance booking Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. जवान की रिलीज से पहले शाह रुख खान का #AskSRK सेशन
    2. #AskSRK सेशन में फैंस ने पूछे किंग खान से कई मजेदार सवाल
    3. एक यूजर के जवाल पर भड़के शाह रुख खान

     नई दिल्ली, जेएनएन। #AskSRK : अभिनेता शाहरुख खान  (Shah Rukh Khan) ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मुलाकात की। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने  #AskSRK सेशन रखा। इसमें फैंस ने एक्टर से 'जवान' के फ्री टिकट से लेकर शूटिंग एक्सपीरियंस समेत कई चीजों पर मजेदार सवाल पूछे।

    शाह रुख ने भी हर बार की तरह सभी सवालों के मजेदार जवाब दिए, लेकिन एक फैन किंग खान से कुछ ऐसा पूछ डाला जिसके बाद शाह रुख खान ने यूजर को करारा जवाब दिया।

    'ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो'

    #AskSRK सेशन के दौरान एक यूजर ने किंग खान  (Shah Rukh Khan) से पूछा कि “#जवान का कितना बुकिंग सहयोग है और कितना असली है?” इस यूजर के सवाल को देख किंग खान थोड़ा भड़क गए और उन्होंने इस सवाल के बदले में करार जवाब दिया। उन्होंने लिखा,  “ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार।” सभी के प्रति सकारात्मक विचार और अच्छी भावना रखें। जीवन के लिए बेहतर।”

    एडवांस बुकिंग ने किया कमाल

    'पठान' से बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म जवान से कई नए रिकॉर्ड  बनाने के लिए तैयार है। 'जवान' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी दिखने को मिल रही है।  दर्शक टिकट बुक करने के लिए टूट ही पड़े।  

    'जवान' पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 'जवान' की एडवांस बुकिंग ऑफिशियली शुरू हुई थी। सैकनिल्क के डाटा के अनुसार, जवान की 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुकी हैं। इस टिकट सेल से 'जवान' 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

    खबरें और भी

     

    चार दिन बाद में रिलीज होगी जवान

    फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे सितारे दिखने वाले हैं। इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियो के तौर पर नजर आएगी।