Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan देखकर बेटे AbRam ने पापा Shah Rukh Khan से क्या कहा था? किंग खान का खुलासा- 'बाप बाप होता है'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 11:32 PM (IST)

    Shah Rukh Khan Son AbRam Khan बॉलीवुड अभिनेता अपने छोटे बेटे अबराम खान के बेहद करीब हैं। आस्क एसआरके सेशन में शाह रुख खान ने बताया कि जब अबराम खान ने ...और पढ़ें

    पापा Shah Rukh Khan की जवान देख ऐसा था बेटे का रिएक्शन। Phoo
    पापा Shah Rukh Khan की जवान देख ऐसा था बेटे का रिएक्शन। Phoo

    HighLights

    1. अबराम खान ने जवान पर दिया था ये रिएक्शन
    2. शाह रुख खान ने बताया- अबराम ने जवान देखने के बाद क्या कहा था
    3. आस्क एसआरके सेशन में शाह रुख खान ने दिया जवाब

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Son AbRam Khan On Jawan: अबराम खान शाह रुख खान के सबसे छोटे और लाडले बेटे हैं। अबराम सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। 10 साल के अबराम को अक्सर पिता शाह रुख के साथ स्पॉट किया जाता है। अब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने खुलासा किया है कि उनके बेटे अबराम का 'जवान' (Jawan) देखने के बाद कैसा रिएक्शन था। 

    'जवान' शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। इस फिल्म में शाह रुख खान फुल एक्शन मोड में नजर आए। फिल्म की कहानी तो दमदार थी ही, किंग खान की एक्टिंग ने भी फिल्म में जान डाल दी थी। फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक ने 'जवान' की जमकर तारीफ की। अब जानते हैं कि उनके बेटे अबराम को ये फिल्म कैसी लगी?

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan Video: शाह रुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, बेटा अबराम भी साथ आया नजर

    अबराम को कैसी लगी पापा शाह रुख की जवान?

    शाह रुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर आस्क एसआरके सेशन करते हैं, जहां वह फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। हाल ही में, एक यूजर ने शाह रुख को टैग करते हुए पूछा, "अबराम ने जवान देखकर क्या कहा?" इस पर किंग खान ने जवाब में कहा, "बाप बाप होता है। नहीं नहीं बस मजाक कर रहा। उसने बड़े आदमी के साथ फाइट को पसंद किया। उसे जवान का क्लाइमेक्स काफी पसंद आया।"

    जवान का टोटल कलेक्शन

    एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छा बिजनेस कर रही है। महज 16 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' ने 500 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड में ये आंकड़ा डबल है। फिल्म 1000 करोड़ को छूने के सिर्फ एक कदम दूर है। 

    बात करें फिल्म के स्टार कास्ट की तो शाह रुख खान के अलावा मूवी में नयनतारा, विजय सेतुुपति, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, प्रियामणि जैसे सितारे लीड रोल में थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ASK SRK: 'Dunki में क्या होने वाला है?', Shah Rukh Khan ने इस सवाल का दिया मजेदार जवाब, बताई फिल्म की खासियत