Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection Day 15: 'जवान' के निशाने पर आई साउथ की ये दो बड़ी फिल्में, गुरुवार को मचाया 'गदर'

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 11:25 AM (IST)

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 15 शाह रुख खान की जवान दुनियाभर में तूफान ला दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के मुकाबले वर्ल्डवाइड इस फिल्म का क्र ...और पढ़ें

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 15/ Photo- Instagram
    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 15/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. इंडिया के मुकाबले दुनियाभर में तेज है 'जवान' की रफ्तार
    2. 15 दिन में किया 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन
    3. 'गदर-2' के बाद अब निशाने पर साउथ की दो बड़ी फिल्में

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Collection Day 15: 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। किंग खान और नयनतारा स्टारर ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने महज 15 दिनों के अंदर 'गदर 2' और 'दंगल' जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है।

    बुधवार तक 900 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'जवान' की रफ्तार इंडिया बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हो रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड ये फिल्म बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

    जवान ने दुनियाभर में अब तक कितनी कमाई की आर अब एटली की फिल्म किन-किन फिल्मों को धूल चटाने की तैयारी में है, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

    दुनियाभर में 'जवान' ने मचा दिया है 'गदर'

    शाह रुख खान की इस साल 2023 की दूसरी फिल्म है, जो दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए बिल्कुल तैयार है। इससे पहले उनकी पठान ने वर्ल्डवाइड हजार करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन पठान के मुकाबले एटली के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा मूवी 'जवान' ज्यादा तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection: 'जवान' के कलेक्शन में हर दिन हो रहा इजाफा, 15वें दिन फिल्म ने की तगड़ी कमाई

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' ने 15 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 922 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और वीकेंड तक ये फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा आराम से क्रॉस कर सकती है। शाह रुख खान की ये फिल्म सलमान खान से लेकर आमिर और सनी देओल की फिल्म के रिकॉर्ड को ब्रेक कर चुकी है।

    जवान वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 15 डेज- 

    वर्ल्डवाइड 'जवान' टोटल कलेक्शन 922 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज कलेक्शन  300 करोड़ रुपए
    गुरुवार सिंगल डे कमाई  15 करोड़ रुपए 

    साउथ की ये दो बड़ी फिल्मों पर 'जवान' की नजर

    शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' अपनी ही फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़कर इंडियन फिल्म में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। हालांकि, किंग खान की फिल्म रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ-2' को कुचलकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है, जिसका वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन लगभग 1100 करोड़ के आसपास है।

    खबरें और भी

    अगर शाह रुख खान-नयनतारा की फिल्म 'जवान' यश की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकलती है, तो बहुत चांसेस हैं कि ये मूवी एस एस राजामौली की फिल्म RRR का भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दे।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Video: शाह रुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, बेटा अबराम भी साथ आया नजर